Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
डाइट और एक्सरसाइज वजन घटाने (diet or exercise what is better)के दो अलग-अलग पहलू जरूर हैं लेकिन ये दोनों ही एक गाड़ी के दो पहिए के समान हैं। इनके बिना किसी भी व्यक्ति के लिए शरीर पर जमा चर्बी को कम करना केवल एक दूर का सपना हो सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस होती है कि दोनों में से ज्यादा तवज्जो किसे देनी चाहिए। इन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है और किस चीज को फॉलो कर तेजी से वजन कम (diet or exercise what is better) किया जा सकता है। अगर आपके दिमाग में भी यही ख्याल घूम रहा है आपकी इस दुविधा का अंत हम करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों में से किसको फॉलो कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
आपने शायद इस बात को अपने जीवन में कभी सुना हो कि खराब डाइट के साथ आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं और यह कहावत ही स्वस्थ रहने और वजन घटाने (diet or exercise what is better for muscle tone) का संपूर्ण सार है। आप जो भी चीज खाते हैं वह आपके फिटनेस रूटीन की तुलना में आपके शरीर पर अधिक प्रभाव डालती है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं, तब भी आप हेल्दी रह सकते हैं और अपने शरीर की संरचना को बदल सकते हैं। कैलोरी में कमी लाने के लिए आपको अपने डेली कैलोरी इनटेक को सीमित करना चाहिए, अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लें और कार्ब व फैट के सेवन का ध्यान रखें। इन सिंपल स्टेपस को फॉलो कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
अध्ययन के मुताबिक, आप अपने दिन की सभी कैलोरी फूड और पेय पदार्थों से प्राप्त करते हैं। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं लेकिन कैलोरी इनटेक को कंट्रोल करने में विफल रहते हैं, तो सिर्फ थोड़ी ही कैलोरी बर्न होती है। शरीर द्वारा उत्पादित कुल ऊर्जा का मेटाबॉलिक रेट 60 से 80 प्रतिशत है। इसके अलावा हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को पचाने के लिए लगभग 10 प्रतिशत कैलोरी का उपयोग होता है, जिसका सीधा मतलब है कि केवल 10 से 30 प्रतिशत कैलोरी ही एक्सरसाइज के जरिए बर्न होती है।
जब बात तेजी से वजन कम करने की आती है तो उसमें 80 प्रतिशत पोषण और 20 प्रतिशत फिटनेस का योगदान होता है। ये बात जरूर है कि आप सिर्फ डाइटिंग करके ही शरीर पर जमा चर्बी को कम सकते हैं, लेकिन एक्सरसाइज करने के अपने ही फायदे हैं। सबसे जरूरी बात यह आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करती है। दूसरा, एक्सरसाइज करने से आपको अपनी मांसपेशियां टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, डेली एक्सरसाइज करने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, मूड ठीक होता है और आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आपका वजन कम (diet or exercise what is better for muscle tone) करने का कोई इरादा नहीं है, तो आपको हर दिन 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए।
एक्सरसाइज करने से आपको ताकत मिलती है और शरीर की फ्लेक्सिबिलटी में सुधार होता है। लेकिन जब बात वजन कम करने की होती है तो डाइट बहुत जरूरी है और प्रमुख है। इसके साथ ही आपको अपने रूटीन में शारीरिक गतिविधियों को भी शामिल करना चाहिए। इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है आप सिर्फ और सिर्फ दौड़, योग या पैदल चलकर भी फिट रह सकते हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप इन चीजों के साथ कितना फ्रेंडली हैं। इन सब चीजों के साथ एक चीज मायने रखती है कंसीसटेंसी। इसके अलावा डाइट और एक्सरसाइज आपकी जीवनशैली की आदत और सोने का तरीका भी आपके वजन घटाने को प्रभावित करता है। इसलिए वजन घटाने (diet or exercise whatis better for muscle tone) के लिए आपको इन सभी कारकों पर विचार करना होगा।