Mental health: दीपिका पादुकोण से शाहरुख खान तक मेंटल इलनेस का शिकार हो चुके ये 5 बॉलीवुड सितारे, आने लगे थे Suicidal thoughts

Mental illness: मेंटल इलनेस गंभीर समस्या है और इस पर बात करना जरूरी होता है। एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों के मरीज खुलकर बात करके ही अपनी इस बीमारी को दूर कर सकते हैं। जानें बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो अपनी मेंटल इलनेस पर खुलकर बात कर चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 7, 2022 11:21 AM IST

मानसिक रोग: एक समय था जब हमारे देश में मानसिक बीमारियों पर कोई बात नहीं करता था। उस समय मेंटल इलनेस कोई टॉपिक ही नहीं था और यहां तक कि कुछ लोग तो इसे बीमारी ही नहीं समझते थे। फिजिकल रोंगों की तरह मानसिक रोग भी उतने ही खतरनाक होते हैं या यूं कह लीजिए कुछ मानसिक बीमारियों तो उनसे भी ज्यादा खतरनाक होती है। बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े-बड़े सितारे भी मेंटल इलनेस के शिकार हो चुके हैं। यहां तक कि कुछ को तो खुदकुशी के विचार तक आने लगे थे। इस लेख में हम आपको दीपिका पादुकोण से शाहरुख खान तक ऐसे 5 सितारों के बारे में बताएंगे, जो मानसिक बीमारियों के शिकार रह चुके हैं। (bollywood actors with mental illness)

1. अनुष्का शर्मा (anushka sharma mental health)

अगर आपको लगता है कि विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी लाइफ सेट है और उसे कोई दिक्कत नहीं है, तो आप गलत सोच रहे हैं। एक्ट्रेस भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। अनुष्का शर्मा अपनी मेंटल इलनेस के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं और वे चाहती हैं कि डिप्रेशन जैसी बीमारियों पर बात करते समय किसी को भी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।

2. दीपिका पादुकोण (deepika padukone mental health)

दीपिका पादुकोण ने बहुत पहले ही अपनी मेंटल इलनेस के बारे में बता दिया था। एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि वे गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और यहां तक कि उसे सुसाइ़़डल थॉट्स यानी खुदकुशी करने के विचार भी आने लगे थे। दीपिका गहराइयां और तमाशा जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जो डिप्रेशन व मेंटल इलनेस पर एक खास मैसेज देती हैं।

3. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra mental illness)

प्रियंका चोपड़ा भी मीडिया के साथ कई बार अपनी मेंटल हेल्थ पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उनके जीवन की कुछ बातें जो उनकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी हैं एक तो अपने जीवन का उद्देश्य बड़ा रखना और दूसरा ऐसे लोगों के बीच रहना जिनसे आप प्यार करते हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसी ही चीजें हैं, जिससे वे अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रख पाती हैं।

4. शाहरुख खान (shahrukh khan mental health)

बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले शाहरुख खान भी डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं और उन्होंने खुद इस बारे में मीडिया के सामने जिक्र किया था। शाहरुख खान ने एक बार मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनके कंधे के लिगामेंट में चोट लगी थी और सर्जरी के दौरान वे गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

5. संजय दत्त (sanjay dutt mental health)

खबरों के मुताबिक संजय दत्त भी डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया था कि जब ड्रग की लत छोड़ते समय वे कई बार डिप्रेशन व एंग्जायटी का शिकार हुए थे। वहीं उन्होंने एक बार यह भी बताया था कि जब वे जेल में थे तब भी उन्होंने डिप्रेशन का सामना किया था। संजय दत्त को उन दिनों डिप्रेशन इतना ज्यादा हो गया था कि उन्हें सुसाइडल थॉट्स आने लगे थे।