... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 19, 2022 5:00 PM IST
Image credits by: wवॉक करते वक्त ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपके शरीर में परेशानियां! ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां
चलना-फिरना एक लो इंपेक्ट वर्कआउट है, जिसे करना बहुत ही आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे बड़ी आसानी से कर सकता है। वॉक करने के लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं है और न ही इसके पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप नियमित रूप से वॉक करते हैं तो ये आपको दूसरे वर्कआउट की तुलना के समान ही नतीजे दे सकता है। आपको बता दें कि 30 मिनट तक चलने से आप 100 से लेकर 300 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। निरंतर वॉक करने के ढेर सारे फायदे हैं, जिनकी वजह से आपका ह्रदय स्वास्थ्य सही रहता है, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है। लेकिन अगर आप गलत तरीके से चलते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं वॉक के दौरान की जाने वाली आम गलतियां।
1-समूह में बात करना
2-चलते वक्त संगीत सुनना
3-चलते वक्त मोबाइल ऐप यूज करना
4-वॉक करते वक्त बात करना
5-तेज गति से न चलना
6-सही तरह के आउटफिट न पहनना
7-बहुत ज्यादा चुस्त कपड़े पहनना या फिर बहुत ढीले कपड़े पहनना।
8- गलत तरीके के जूते भी चलने में दिकक्त पैदा करते हैं।
अगर आप वॉक करते हुए अपने कदम गिनते हैं तो ये तरीका आपका बिल्कुल गलत है। वॉक करने का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप अपने कदम गिनें। वॉक करने का फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी कैलोरी बर्न कर रहेहैं और ये आपके चलने की गति पर निर्भर करता है। चलने की गति को आप इस तरीके से देख सकते हैं कि आप कितनी देर में कितने किलोमीटर तक चल रहे हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक किलोमीटर की दूरी नौ मिनट में तय कर रहे हैं तो आप 10 से 14 मिनट में ये दूरी करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं।
1-कभी भी चलते वक्त अपना सिर नीचे न रखें। चलते वक्त अपना सिर हमेशा सीध में रखें और गर्दन के साथ पोश्चर सही मेंटेन करें। चलते वक्त आपको सही से सांस लेना भी जरूरी है।
2-वॉक करते वक्त गप्पे न मारें और न ही फोन चलाएं या फिर गाने भी न सुनें।
3-वॉक करते वक्त अपने हाथों का भी इस्तेमाल करें। ऐसा न लगे कि आपके हाथ अकड़ गए हैं या फिर आप बेतहाशा हाथ चलाएं। जिस तरीके से आपका शरीर चलें उसी तरह आपके हाथ भी चलने चाहिए।
4-जरूरत से ज्यादा कदम न बढ़ाएं और न ही छोटे कदम लें।
5-अपना रूट बदलते रहें। रोजाना एक ही रूट न लें।
6-हर बार चलने के बाद थोड़ा बहुत स्ट्रेच करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.