खाना खाते वक्त इन 5 गलतियों से रोजाना आपकी उम्र 10 दिन हो रही कम! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

अगर आप सोचते हैं कि खाना खाने से आप फिट रहते हैं और आपकी उम्र लंबी होती है तो आप गलत हैं। जी हां, खाना खाते वक्त इन गलतियों को करने से आप रोजाना अपनी उम्र कम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं गलतियां।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 28, 2021 1:35 PM IST

क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त हमारी शारीरिक गतिविधियां बहुत कम हो जाती है, जिसके कारण हमें रात को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है? ऐसा इसलिए कहा जाता है कि ताकि हम रात को अच्छे से सो सके और पाचन संबंधी समस्या न बढ़ें। यूं तो रात के वक्त हल्का भोजन करना एक आम नियम है लेकिन अक्सर बहुत से लोग खाना खाने के ऐसे नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कहीं न कहीं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आपकी उम्र 10 दिन घट रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां।

खाना खाने से पहले कॉकटेल लेना

रात के वक्त खुद के लिए खाना पकाने के दौरान हल्का सा संगीत और हाथ में शराब का एक गिलास आपको बड़ा सुकून दे सकता है और आप खुद को तनावमुक्तमहसूस करते होंगे लेकिन रात के खाने से ठीक पहले कॉकटेल लेने से आपकी भूख बढ़ सकती है, जिसे एपेरिटिफ प्रभाव भी कहा जाता है। ज्यादा खाने से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि शरीर में और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

खाना खाने से पहले पानी न पीना

डिहाइड्रेशन के कारण आपको सिरदर्द, कब्ज से लेकर थकान जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है और आपको खराब पाचन की भी शिकायत हो सकती है। खाना खाने से पहले पानी पीने से आपको अपना कैलोरी इनटेक कम रखने में मदद मिलती है, जिसके कारण आपको हेल्दी वजन बनाए रखना आसान हो जाता है।

माइक्रोवेव में प्लास्टिक में खाने को न गर्म करें

अगर आपको अपना भोजन प्लास्टिक में लपेटने की आदत हैं या फिर खाना गर्म करते हुए अक्सर आप माइक्रोवेव में प्लास्टिक के कंटेनर में ही खाना गर्म करते हैं तो ध्यान रखें कि आप खाना नहीं बल्कि जहर खा रहे हैं। दरअसल प्लास्टिक में मौजूद BPA और phthalates गर्मी से खाने में पहुंच जाते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करते हैं। ये रसायन खाने से माध्यम से आपके हेल्दी सेल्स को प्रभावित करते हैं और हार्मोन अंसुतलन में मदद करते हैं।

अपने डिनर में सब्जियां शामिल न करना

आपने कल रात खाने में क्या खाया था? आप आज रात को खाने में क्या बना रहे हैं? अगर आपकी प्लेट में फल और सब्जियां शामिल नहीं हैं तो निश्चित रूप से आपकी उम्र रोजाना कम हो रही है। 2019 में अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन के एक अध्ययन के अनुसार, 12 में से 1 व्यक्ति हृदय रोगऔर स्ट्रोक से मर जाता है क्योंकि वे अपनी डाइट में पर्याप्त सब्जियां नहीं खाता है।

डिनर में प्रोटीन शामिल न करना

कुछ अध्ययनों में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि रात के खाने में प्रोटीन नहीं लेने से आपको जल्दी-जल्दी भूख लगती है और आप कुछ भी खा लेते हैं, जिससे आपका कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है। वजन का बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source