... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 5, 2020 1:01 PM IST
दांतों में काले धब्बे? इन 8 कारणों से काले होते हैं दांत, जानें डार्क स्पॉट हटाने का आसान तरीका
अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने दांतों को बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं और सुबह-शाम अपने दांतों को साफ करना नहीं भूलते हैं तो भी आपके दांतों के बीच या फिर दांतों पर काले धब्बे (Dark Spot on Tooth)दिखाई दे सकते हैं। हालांकि कुछ प्रकार के धब्बे चिंता का विषय नहीं हो सकते हैं लेकिन काला या कोई डार्क स्पॉट (Dark Spot on Tooth)आपके दांत में गंभीर परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। अगर आपके मोती जैसी दांतों पर धब्बे पड़ जाते हैं या फिर कोई काला सा बिंदी जैसे टुकड़ा दांतों के बीच दिखाई देता है तो आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है और आप अपने दांतों के काले धब्बों (Dark Spot on Tooth)से छुटकारा पाने के लिए क्या कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन काले धब्बों के कारण के बारे में बता रहे हैं और आप इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या कर सकते हैं, इस बारे में भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं दांतों पर काले धब्ब पड़ने का कारण और उपचार का तरीका।
दांतों में सड़न या फिर कैविटी
प्रभावित दांत पर किसी प्रकार की चोट
दांत पर गंदगी जमा होना
कॉफी, चाय, और सोडा के लगातार सेवन से दांतों पर काले धब्बे पड़ सकते हैं
सिगरेट, चबाने वाले तंबाकू और सिगार जैसे निकोटीन उत्पादों के उपयोग से
एंटीबायोटिक उपयोग से विशेष रूप से, एंटीबायोटिक टेट्रासाइक्लिन
फ्लोरोसिस
सीलिएक रोग जैसी चिकित्सा स्थिति
दांतों पर काले धब्बे (Dark Spot on Tooth) पड़ना असामान्य नहीं हैं, लेकिन ऐसे कुछ स्टेप हैं, जिन्हें अपनाकर आप दांतों पर काले स्पॉट पड़ने से रोक सकते हैं और दांत खराब होने के जोखिम को कम कर सकते हैं।
अपने दांतों को स्वस्थ रखने और उन्हें अच्छा दिखने में आप इस तरह मदद कर सकते हैंः
सफेद फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें और दिन में कम से कम दो बार फ्लॉसिंग कर मुंह की अच्छी तरह से सफाई का अभ्यास करें।
बेहतर परिणामों के लिए, अपने दांतों को कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करने का लक्ष्य रखें। आप माउथवॉश का उपयोग भी कर सकते हैं जिसमें अल्कोहल, मेन्थॉल, या नीलगिरी जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व आपके मुंह और आपके दांतों में बैक्टीरिया (Dark Spot on Tooth) को मारने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ब्रश करने और फ्लॉसिंग के स्थान पर इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
कॉफी और चाय, सोडा, शराब, लाल सॉस, या चॉकलेट जैसे पेय और खाद्य पदार्थ दांतों पर काले धब्बों (Dark Spot on Tooth)का कारण बन सकते हैं। इन्हें सेवन के बाद तुरंत ब्रश करें।
कुछ डेंटिस्ट कॉफी जैसे पदार्थों को पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं ताकि ये पेय आपको दांतों को छुएं बिगैर अंदर जाती हैं।
सिगरेट, पाइप तंबाकू, चबाने वाले तंबाकू या सिगार जैसे निकोटीन उत्पादों के उपयोग से बचें।
चेक-अप और नियमित सफाई के लिए हर 6 महीने में अपने डेंटिस्ट से मिलें।
दांतों के उपचार के बारे में अपने डेंटिस्ट से बात करें और अपने दांतों के स्वास्थ्य (Dark Spot on Tooth) की रक्षा के लिए आपको कोई अतिरिक्त कदम उठाना चाहिए।