• हिंदी

छाछ पिएं और घटाएं वजन, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

छाछ पिएं और घटाएं वजन, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
हर रोज छाछ पीने से सेहत पर होने वाले लाभ, इस प्रकार हैं। © Shutterstock

छाछ में गुड बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपको गर्मी में होने वाली डायरिया की समस्या में भी राहत दिलाता है। जानें, इन दिनों छाछ पीने से सेहत को क्या लाभ होते हैं... 

Written by Anshumala |Updated : June 22, 2019 8:33 AM IST

गर्मी के दिनों में जितना लिक्विड पिएंगे, उतना ही आप डिहाइड्रेशन, लू जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे। कई पेय पदार्थ हैं, जो गर्मी में होने वाली इन बीमारियों से आपको बचाए रखते हैं। छाछ भी एक ऐसा ही तरल पदार्थ है, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों ही होता है। छाछ के कई फायदे होते हैं। यह रियल ड्रिंक तो है ही साथ ही न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है। आप छाछ दिन में भोजन के दौरान पी सकते हैं या फिर बाद में। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी तरह से काम करती है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं। छाछ में गुड बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपको गर्मी में होने वाली डायरिया की समस्या में भी राहत दिलाता है। जानें, इन दिनों छाछ पीने से सेहत को क्या लाभ होते हैं...

समर हेल्दी ड्रिंक : सत्तू मिंट शरबत से गर्मी को दें मात, जानें इसे बनाने की रेसिपी

ब्लड प्रेशर करे कम

एक स्टडी में पाया गया है कि बायोएक्टिव प्रोटीन छाछ या मट्ठे में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करता है। जीवाणरोधी एवं एंटीवायरल प्रकृति का होता है। प्रतिदिन छाछ पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं।

Also Read

More News

वजन घटाए

इसमें फैट और कैलोरी नहीं पाया जाता है। पोषक तत्वों एवं एंजाइम से भरपूर होने के कारण छाछ का सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है। रोज इसे पीने से शरीर में पानी की भी पूर्ति होती है और ऊर्जा प्राप्त होती है। इसमें कैल्शियम के साथ ही पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन सहित कई खनिज होते हैं, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। भूख को नियंत्रित रखते हैं।

शरीर को मिलती है कैल्शियम

छाछ पीने से शरीर को कैल्शियम की उच्च मात्रा मिलती है। शरीर को एक दिन में 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूत होती है। एक कप छाछ में करीब 284 मिग्रा कैल्शियम होता है, जिसके सेवन से आपकी दिनभर की जरूरत की 28 प्रतिशत पूर्ति हो जाती है। कैल्शियम की प्रचुर मात्रा लेने से उम्र बढ़ने के साथ बोन-डेन्सिटी बनी रहती है। हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही आप ऑस्टियोसोरायसिस जैसी समस्या से खुद को बचाए रख पाते हैं।

विटामिन डी की शरीर में कमी तो नहीं, पहचानें इन संकेतों से

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाए

दही में नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर ब्लेंड करके बनाई गई छाछ का सेवन डिहाइड्रेशन की समस्या में प्रभावी उपचार है। इसमें भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके लिए छाछ एक अच्छा पेय है।

राइबोफ्लेविन की उच्च मात्रा

छाछ में राइबोफ्लेविन की उच्च मात्रा होती है। इसे विटामिन बी-2 भी कहा जाता है। आपका शरीर सेल्स में एंजाइम्स को एक्टिवेट करने के लिए राइबोफ्लोविन का इस्तेमाल करता है, जिससे ऊर्जा के उत्पादन में मदद मिलती है। राइबोफ्लेविन लीवर को सुचारू ढंग से काम करने में भी मदद करता है, जिससे लीवर शरीर को डिटॉक्सीफाई कर पाता है और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है।

शरीर को रखना है कूल तो गर्मी में खाएं सत्तू, इन फायदों पर डालें एक नजर

प्रोटीन से भरपूर

छाछ के सेवन से आपको आवश्यक तत्व प्रोटीन की आपूर्ति होती है। आपके शरीर की हर कोशिका में प्रोटीन होता है और आपके शरीर के प्रत्येक ऊतक को रिपेयर होने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। मजबूत हड्डियों, स्किन और मसल्स के स्वास्थ्य के लिए भी प्रोटीन आवश्यक होता है। एक कप छाछ में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन आपके पेट को भरा रखता है। इससे आपको अधिक भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

कब्ज से दिलाए छुटकारा

पेट के फूलने और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए छाछ का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से किया जाता है। असंतुलित आहार के कारण डायरिया या कब्ज की समस्या हो सकती है। फाइबर मौजूद होने के कारण छाछ का सेवन बाउल मूवमेंट्स को ठीक करके कब्ज से राहत दिलाता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।