रोजाना के 15 मिनट जिंदगी बदल सकते हैं, जानें कैसे

अगर आपकी जिंदगी भी ठहरी सी लग रही है तो आपको रोज 15 मिनट खुद के लिए निकालना चाहिए. इन 15 मिनटों में आप अपनी जीवन बदल सकते हैं. आप केवल 15 मिनट में अपना जीवन बदल सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत मेहनत की भी जरूरत नहीं होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 9, 2020 2:35 PM IST

जिंदगी में सफलता से ज्यादा स्वास्थ्य का महत्व है. कई बार कुछ लोग लक्ष्य से भटक जाते हैं. दुनिया बदलती रहती और आपका जीवन ठहर सा जाता है. अगर आपकी जिंदगी भी ठहरी सी लग रही है तो आपको रोज 15 मिनट खुद के लिए निकालना चाहिए. इन 15 मिनटों में आप अपनी जीवन बदल सकते हैं. आप केवल 15 मिनट में अपना जीवन बदल सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत मेहनत की भी जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं आप 15 मिनट में अपनी जिंदगी कैसे बदल सकते हैं.

15 मिनट सांस के लिए

जी हां, आपको रोजाना अपनी सांस के लिए 15 मिनट निकालने हैं. इसके लिए आपको किसी योग और ध्यान की भी जरूरत नहीं है. आपको साफ हवा के बीच सुबह उठने के बाद 15 मिनट तक सांस लेने का अभ्यास करना है.

इन 15 मिनटों में आप अपने दिमाग को शांत रखते हुए आंख बंद करके सिर्फ सांस लेने का अनुभव करना है. पहले 5 मिनट आप धीरे-धीरे फिर आप अगले 5 मिनट तेज सांस का अभ्यास करें. बोर होने की आदत है तो हो सकती हैं बीमारियां, जानें क्यों और क्या है बचाव ?

रोजाना 15 मिनट वॉक करें

दुनियाभर में जब लोग मानसिक रोगों के शिकार हो रहे हैं. उस समय आप अपने मेंटल हेल्थ को बचाने के लिए सुबह-सुबह 15 मिनट टहलने के लिए समय निकालें. आप इन 15 मिनटों को 3 टुकड़ों में बांट सकते हैं.

पहले पांच मिनट आपको आराम से टहलना है. अगले पांच मिनट आपको तेज चाल चलना है. अगले 5 मिनट आप दौड़ सकते हैं. अगर आप दौड़ना नहीं चाहते हैं तो तेज चाल को दौड़ने के तौर पर बदल सकते हैं. क्या आप खुश रहने की साइकोलॉजी जानते हैं ?

प्रतिदिन 15 मिनट सोचें

यह क्रिया आपके जीवन में बदलाव लाने वाली है. आपको रोजाना अपनी जिंदगी के बारे में 15 मिनट सोचना है. आप आज क्या कर रहे हैं और इसका क्या परिणाम होगा. इसके अलावा आप आगे क्या करना चाहते हैं और इसके लिए आप क्या कर रहे हैं. ये 15 मिनट बहुत महत्वपूर्ण हैं ऐसा आपको रोजना करना है. जीवनशैली के वो हेल्थ टिप्स जो आपको बीमारियों से बचाते हैं.

संगीत सुनें

व्यस्त जीवन में संगीत का विशेष महत्व है. दिन का कोई ऐसा समय जरूर निकाले जब आप संगीत या म्यूजिक सुनते हैं. आप कोई भी संगीत सुन सकते हैं जो आपको पसंद हो. आप चाहें तो गुनगुना भी सकते हैं. यह आपके सफल जीवन का बीज मंत्र बन सकता है. अकेले रहने वालों को हो सकता है डिप्रेशन, खतरे को कम करने के 5 आसान उपाय.

खेल को करें शामिल

अपने जीवन को बदलने के लिए जीवनशैली में एक कोई भी खेल को जरूर शामिल करें. नियमित तौर पर अगर खेल नहीं खेल सकते हैं तो सप्ताह में कम से कम 3 दिन खेल के लिए जरूर निकालें. आप 15 मिनट ही सही लेकिन कोई खेल जरूर खेलें.

इन उपायों को आप एक सप्ताह तक करके देखें आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं. इसके अलावा आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. आपका फिटनेस लेवल भी बढ़ जाता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source