
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2020 11:46 AM IST
सांस से संबंधित एक्सरसाइज कैसे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से रखते हैं फिट और हेल्दी?© Shutterstock.
मानसिक और शारीरिक रूप से फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज का बड़ा रोल होता है। खासकर, सांसों से संबंधित एक्सरसाइज (Breathing Exercise for Mental Health) करने से मानसिक रूप से फिट रहने में आसानी होती है। इस तरह की एक्सरसाइज को योग और मेडिटेशन के साथ भी आप कर सकते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए व्यक्ति के मस्तिष्क में होने वाले हार्मोनल बदलावों को नियंत्रित किया जा सकता है। तनाव, डिप्रेशन, चिंता, एंग्जायटी या अन्य कोई मानसिक विकार (Mental Disorder) आदि बढ़ाने वाले हार्मोन्स के स्राव को भी कम किया जा सकता है।
मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो हर दिन सुबह के समय एक्सरसाइज करना लाभदायक हो सकता है। दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद शरीर थक जाता है। ऐसे में मांसपेशियों में दर्द होना लाजमी है। इससे मांसपेशियों में सूजन हो सकती है। सूजन को दूर करने के लिए आप सांस से संबंधित एक्सरसाइज (Breathing exercise benefits) करें।
सांस जोर से अंदर लेने और बाहर छोड़ने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन जाता है, जो खून में मिलकर शरीर की कोशिकाओं में पहुंचता है। जब आप गहरी सांस लेने वाला एक्सरसाइज (Benefits of breathing exercise) करते हैं, तो शरीर में सामान्य से ज्यादा ऑक्सीजन कोशिकाओं तक पहुंचती है। यह कोशिकाओं के साथ ही आपके पूरे शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभदायक होता है।
जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है, तो कई तरह की समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में सांस संबंधित एक्सरसाइज (breathing exercise for mental health in hindi) करके आप रक्त संचार को नियंत्रित कर सकते हैं। जब दिमाग में ब्लड का फ्लो सही होता है, तो मस्तिष्क की कार्य क्षमता बेहतर होती है।
सांस से संबंधित कई तरह के एक्सरसाइज होते हैं, जिन्हें आप योग एवं मेडिटेशन के साथ कर सकते हैं। आप कई तरह के प्रणायामों का अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही कराटे श्वास मेडिटेशन, सांस के साथ बाथ मेडिटेशन का भी अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।
खुद को मोटीवेट करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 जरूरी काम
Wellness Tips : तन-मन से खुश और स्वस्थ रहना है, तो फॉलो करें ये वेलनेस टिप्स
अध्यात्म से जुड़ना सेहत और मन को करता है हील, जानें इसके अन्य फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करनी है तो रहिए खुश, हैप्पीनेस के ये 3 फायदे हैं बड़े काम के