black tea or black coffee दोनों में कौन ज्यादा हेल्दी? जानें सर्दियों में किसे पीने से बूस्ट होगी आपकी इम्यूनिटी

ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee) अक्सर लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। लेख में जानिए दोनों में कौन इम्यूनिटी और वजन घटाने के लिए अच्छी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 22, 2020 1:57 PM IST

फिटनेस प्रेमी कहें या फिर हेल्दी रहने की चाह रखने वाले लोग अक्सर ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर हमेशा ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee)को ही सबसे हेल्दी पेय के रूप में चुनते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिम जाने से ठीक पहले एक कप ब्लैक कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आपको वर्कआउट करने के लिए अधिक ऊर्जा मिलती है। दरअसल कॉफी में कैफीन की उच्च मात्रा होती है, जो आपको वर्कआउट के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee) के यूं तो अनेकों फायदे हैं लेकिन जरूरी बात हैं उन्हें जानने की।

ब्लैक कॉफी, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं वह विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट, मैग्नीशियम और पोटेशियम से समृद्ध होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं उनमें मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बहुत कम होता है।

ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee)में मौजूद कैलोरीः बात करें कैलोरी की तो एक कप ब्लैक कॉफी में जीरो कैलोरी होती है, जिसको पीने से लगभग वजन बढ़ने की संभावना शून्य हो जाती है।

ब्लैक टी

ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee) दोनों में ही कैफीन की मात्रा को छोड़कर सब चीजें लगभग समान ही पाई जाती हैं। इसलिए इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए कि ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा कॉफी की तुलना में कम होती है। ब्लैक टी में किसी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट नहीं होता है, इसलिए यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है।

यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से ब्लैक टी (black tea or black coffee) का सेवन करते हैं, उन्हें शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत ज्यादा मदद मिलती है।

ब्लैक टी में कैलोरी

बात करें कैलोरी की तो एक कप ब्लैक टी में सिर्फ 2 कैलोरी होती है, जो इस टी को वजन कंट्रोल करने वाली चाय बनाती है।

ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी कौन ज्यादा बेहतर? (black tea or black coffee which one is better )

ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी (black tea or black coffee) दोनों ही हेल्दी पेय हैं और यह आपको वहीं फायदे पहुंचाते हैं, जिनकी आपको जरूरत होती है। अगर आप सुबह के वक्त वर्कआउट करते हैं, तो ब्लैक कॉफी आपके मेटाबॉलिज्म को किक देने के लिए बेहतर है। इसके अलावा ये आपको जिम में वर्कआउट करने के लिए भी आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है।

लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करना पसंद नहीं है तो ब्लैक टी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जो लोग चिंता, अवसाद जैसी समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं उन लोगों को ब्लैक कॉफी के सेवन से बचना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट का सुझाव है कि किसी भी व्यक्ति को देर शाम के वक्त ब्लैक कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी नींद को खराब कर सकता है और आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।