वर्क प्रेशर के कारण एक्टर वरुण धवन की मेंटल हेल्थ पर असर, हो गए थे इस गम्भीर बीमारी का शिकार

एक्टर वरुण धवन हैं वेस्टीबुलर हाइपोफंक्शन के मरीज, इस बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके जान लें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 7, 2022 4:31 PM IST

Vestibular Hypofunction Symptoms And Causes: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Bollywood actor Varun Dhawan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन (Vestibular Hypofunction) नाम की एक बीमारी है। इस बीमारी में उन्हें बहुत अधिक तनाव महसूस होता है। इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) के प्रमोशन्स में जुटे अभिनेता वरुण धवन ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात की और अपनी बीमारी के बारे में खुलकर स्वीकार किया। वरुण ने कहा कि, कोरोना महामारी के बाद से ही वे मेंटली बहुत अधिक प्रेशर महसूस करते हैं और यह उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी की वजह से होती है। (Bollyood actor Varun Dhawan is suffering from Vestibular Hypofunction in Hindi)

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक  मेंटल डिसॉर्डर से हैं वरुण धवन परेशान

अभिनेता ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी इस बीमारी के बारे में बात की। वरुण धवन ने कहा कि. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे स्थितियां नॉर्मल होने लगीं वैसे ही उन्होंने अपने काम को लेकर बहुत अधिक चिंता होने लगी। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन्स के लिए बहुत अधिक मेहनत कर रहे थे। मैंने खुद को इतना अधिक व्यस्त कर लिया जैसे मैं किसी इलेक्शन की तैयारी कर रहा हूं। इस प्रेशर के कारण मुझे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी हो गयी। मैंने महसूस किया कि इसकी वजह से मेरा खुद पर से बैलेंस ही नहीं रह पा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

क्या है वेस्टिबुलर हाइपोफंशन की बीमारी ( What is Vestibular Hypofunction)

यह एक प्रकार का डिसॉर्डर है जो कान के भीतरी हिस्से में प्रभाव पड़ता है। वेस्टिबुलर सिस्टम की बीमारी होने पर पीड़ित व्यक्ति के कानों, आंखों और मांसपेशियों का बैलेंस बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। इस कंडीशन की वजह से पीड़ित व्यक्ति के ब्रेन तक सही तरीके से सिग्नल पहुंच नहीं पाते हैं और इससे मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source