Mental Health: मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ऐसे करें एक्सरसाइज

मानसिक स्वास्थ्य या मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद होती है. अगर आप नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के ये तरीके (exercise for mental health) अपनाते हैं तो मानसिक रोगों से बचाव करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 4, 2020 4:26 PM IST

Mental Health Tips: मानसिक स्वास्थ्य या मेंटल हेल्थ (Mental Health) को लेकर सामने आए आंकड़े हमें डरा देते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि 2016 में दुनिया भर से 7,93,000 सुसाइट डेथ सामने आए. टॉप थ्री डिप्रेस्ड कंट्री की लिस्ट में यूएस, चीन और इंडिया हैं. भारत के संदर्भ में बात करें तो खराब मेंटल हेल्थ (Mental Health Tips) व डिप्रेश कंट्री की लिस्ट में हम हैं टॉप पर हैं. हर 5 में से 1 व्यक्ति कभी ना कभी डिप्रेशन का शिकार हो जाता है, युवाओं (18-29 उम्र) के मृत्य का दूसरा सबसे बड़ा कारण सुसाइड है. जॉब करने वाले करीब 38 प्रतिशत लोग डिप्रेशन के शिकार हैं. ये बातें वाकई डरावनी हैं. मगर घबराने की कोई बात नहीं क्योंकि हर समस्या का सामना आप कर सकते हैं.

मेंटल हेल्थ (Better Mental Health) को बेहतर रखने के लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि हर दिन करने वाले वर्कआउट या एक्सरसाइज में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा. इसके बाद आप मानसिक तौर से हेल्दी रह सकते हैं. मानसिक रोगों की शुरुआत कई बार एक्सरसाइज न करने की वजह से भी होती है. नियमित एक्सरसाइज करने का फायदा यह है कि नर्व सिस्टम ठीक से काम करता है. आइए जानते हैं बेहतर मानसिक स्वास्थ्य या मेंटल हेल्थ के लिए कैसे एक्सरसाइज करनी चाहिए.

Mental Health के लिए ग्रुप एक्सरसाइज करें

ग्रुप में एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ ठीक रहता है. अमेरिकन ओस्टियोपैथिक एसोसिएशन ने इसको लेकर एक रिसर्च भी किया. यह रिसर्च क्वालिटी ऑफ लाइफ की तीन मुख्य बातों मानसिक, शारीरिक और इमोशन का ध्यान रखकर किया गया. रिजल्ट में पाया गया कि इससे 26 प्रतिशत लोगों को तनाव से मुक्ति मिली. मेंटल हेल्थ बेहतर रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए ? आइए जानते हैं....

सुबह अकेले ना जाएं दौड़ने

Best workout for Mental Health in Hindi

यदि आप पैसे खर्च किए बिना बेस्ट मेंटल हेल्थ चाहते हैं तो जिम गए बिना ही मेन्टेन रख सकते हैं. मेंटल हेल्थ से निजात पाने के लिए आप मॉर्निंग में अकेले जाने के बजाय दोस्त या पार्टनर के साथ वॉकिंग करने जाएं.

अकेले ना जाएं जिम

यदि आप जिम जाना चाहते हैं तो इसके लिए भी ग्रुप बना लें. यदि आपका दोस्त किसी जिम में पहले से जा रहा हो तो उसके साथ ही ज्वॉइन कर लें. गाइड के निर्देशानुसार बीच-बीच में साथियों से बात भी कर सकते हैं.

साथ में करें योग

अधिकतर लोग योग सीखने के बाद अकेले ही पार्क या घर में योग करना शुरू कर देते हैं. ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. आप अपने मुहल्ले में एक ग्रुप बना लें और साथ में योग करना शुरू करें.

साथ में करें मनोरंजन

अधिकतर लोग हेडफोन लगाकर मोबाइल में टीवी शो या फिल्म देखते हैं जबकि मनोरंजन करने का ये तरीका सही नहीं है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही ऐसी आदत छोड़ दें. कभी-कभार आप परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर इन सारी चीजों का आनंद लें.

Better Mental Health के लिए मोबाइल गेम कम खेलें

मोबाइल या लैपटॉप में अकेले गेम खेलने के बजाय आउटडोर या इंडोरगेम (बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस) ज्यादा खेलें. इससे बॉडी और माइंड दोनों का एक्सरसाइज हो जाता है.

Why is it necessary to exercise in the group

क्यों जरूरी है ग्रुप में एक्सरसाइज करना ?

मनोचिकित्सक की मानें तो अकेलापन इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. तन्हा रहने के कारण हमारे दिमाग में फिजूल की बातें आती हैं. इससे हम मानसिक तौर से बीमार या कमजोर होने लगते हैं. धीरे-धीरे हमारे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने भी लगता है.

इसलिए हमें साथ मिलकर अधिकतर एक्टीविटीज करने चाहिए. हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि हम परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें.

कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधि करना अति आवश्यक है. साथ ही व्यायाम शरीर के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा देता है. ये भी कहा जाता है, योग को मन व तन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है.

एक्सरसाइज के अलावा इन बातों पर दे ध्यान 

Best workout for Mental Health in Hindi

जैसा कि हम जानते हैं कि मेंटल हेल्थ का सीधा कनेक्शन रोजमर्रा की जिंदगी से है. इसलिए हमें डेली लाइफ में सुधार करने की जरूरत है. इस बात का ध्यान रखते हुए हमें निम्मलिखित बातों को इंप्रूव करना चाहिए-

अच्छी नींद लें

मानसिक स्वास्थ्य की कल्पना अच्छे नींद के बिना पूरी नहीं हो सकती है. इसलिए डॉक्टर या मनोचिकित्सक भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए. साथ ही कोशिश करें कि रात में जल्दी खाना खत्म करके सोएं.

सेक्स में दिलचस्पी बढाएं 

यदि आप युवा हैं और शादीशुदा हैं या लिव इन रिलेशनशीप में, तो सेक्स में दिलचस्पी बढ़ाएं. इससे भी हम तनाव से मुक्ति पा सकते हैं. सेक्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा है इसलिए इसको हल्के में ना लें.

तनाव कम करने की कोशिश करें

डेली लाइफ में हमें किसी ना किसी बात के कारण टेंशन मिलते रहते हैं. इससे तनाव का होना स्वभाविक है पर हमारी कोशिश होनी चाहिए इस तरह की चीजों से बचें . किसी समस्या में फंसने की बजाय उसका फौरन निदान निकालें.

खुद को खुश रखें

खुशियां जीवन की असली कमाई होती है. इसलिए हम अधिकतर काम खुद को खुश रखने के लिए ही करते हैं. खुश रहना हमारा पहला गोल होना चाहिए. इस बात को ध्यान में रखकर हमें खुद को खुश रखने के लिए फैमिली-फ्रेंड ट्रीप व पार्टी आदि के काम करें.

हेल्दी डाइट लें 

कमजोर शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही कमजोरी के कारण हम डेली लाइफ का बेहतर ढंग से नहीं जी सकते हैं. इसलिए हमें खान-पान का ख्याल रखना चाहिए. हेल्दी डाइट से आप अपना मेंटल हेल्थ भी अच्छा रखते हैं.

Good Mental Health के लिए वजन कम करें

मोटापा के कारण भी हम डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. इसलिए यदि आपका वजन ज्यादा है तो उसे कम करने की कोशिश करें. हां, ध्यान रखें कि उसके लिए में तनाव नहीं लेना है.

अगर आप उपरोक्त उपायों को अपनाते हैं तो बेहतर मेंटल हेल्थ (Mental Health) बना पाते हैं.

Mental disorder Agoraphobia : भीड़ से लगता है डर, तो हो सकती है यह समस्‍या.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source