
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 17, 2023 5:46 PM IST
How to fall asleep early: दिनभर की थकान को दूर करने के लिए रात के समय पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है और कई बार जब हम किसी कारण से सो नहीं पाते हैं, तो अगले दिन में खूब थकान और कमजोरी महसूस होती है। आजकल हमारा लाइफस्टाइल इतना खराब हो चुका है और खान-पान की आदतें भी इतनी बिगड़ चुकी हैं, कि उनका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ रहा है। आजकल देखा जा रहा है कि ज्यादातर युवा घंटों तक बिस्तर में आंख खोलकर पड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है। वैसे तो नींद न आना कई मानसिक या शारीरिक समस्याओं को संकेत हो सकता है, जिसकी तुरंत जांच करा लेनी चाहिए। लेकिन अगर आपको बिना किसी बीमारी के कारण यह समस्या हो रही है, तो आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आपको बिस्तर में लेटते ही नींद आ जाएगी।
यदि आपको रोजाना नींद में आने में परेशानी होती है, तो आपको योग अपना लेना चाहिए। योग की मदद से आपके शरीर की अकड़न दूर हो जाएगी, डाइजेशन ठीक से काम करने लगेगा और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। रोजाना कम से कम 20 मिनट योग जरूर करना चाहिए। बालासन, उत्तानासन, सुप्त बद्धकोणासन और विपरीत करणी जैसे योगा अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं।
नींद लेने के लिए आपकी बॉडी का पूरी तरह से रिलैक्स होना बहुत जरूरी है और आजकल स्ट्रेस लेवल ज्यादा बढ़ने के कारण ही ज्यादातर लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं। आपको भी रिलैक्सेशन टेक्निक इस्तेमाल करनी चाहिए योग, ताई ची, मेडिटेशन और म्यूजिक थेरेपी अच्छी रिलैक्सेशन तकनीक हैं।
अच्छी नींद लेने के लिए रात को सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। यदि आप रात के समय भारी खाना ले रहे हैं, तो यह आपको नींद को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, भारी खाना रात के समय पचने में ज्यादा समय लेता है और साथ ही इससे गैस आदि बनने लगती है। रात को हल्का खाना लेने से वह जल्दी पच जाता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।
अच्छी नींद लेने के लिए यह भी जरूरी है कि आप जिस कमरे में सो रहे हैं, उसमें शोर-शराबा न हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कमरे में किसी प्रकार की अनचाही लाइट न हो और आपका बिस्तर भी आरामदायक हो। इसके अलावा यदि आपका कमरा हवादार नहीं है, तो भी आपको नींद से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
धूम्रपान को अनिद्रा (Insomnia) के सबसे बड़े कारणों में से एक माना गया है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं, वे स्मोकिंग न करने वाले लोगों की तुलना में कम सोते हैं और नींद आने में भी उन्हें ज्यादा समय लगता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको आज से ही यह छोड़ देनी चाहिए। धूम्रपान न सिर्फ नींद से जुड़ी बीमारियां पैदा करता है, साथ ही यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकता है।