इम्यूनिटी बूस्ट करनी है तो रहिए खुश, हैप्पीनेस के ये 3 फायदे हैं बड़े काम के

दुखी रहने से ना सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ता है, बल्कि आपको कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। खुश रहने के कई सेहत लाभ होते हैं। खुश रहने से डोपामाइन नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। जानें, खुश रहने से होने वाले सेहत लाभ (Benefits of Happiness in hindi) क्या-क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 23, 2020 1:29 PM IST

Benefits of Happiness: खुश रहना मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का सबसे आसान (Tips to be happy) तरीका है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जिंदगी की हर छोटी-छोटी बातों में उदास और निराश हो जाते हैं। हम सभी के जीवन में सुख-दुख आता-जाता रहता है, लेकिन जब आप खुश (Happiness in hindi) रहते हैं, तो आप जिंदगी की हर समस्याओं और परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। दुखी रहने से ना सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ता है, साथ ही आपको कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। खुश रहने के कई सेहत लाभ होते हैं। खुश रहने से डोपामाइन नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। खुश रहने से नकारात्मक भावनाएं मन में नहीं आती हैं। जानें, खुश रहने से होने वाले सेहत लाभ (Benefits of Happiness in hindi) क्या-क्या हैं...

खुश रहने से इम्यूनिटी होती है मजबूत

कोरोना काल में इम्यून सिस्टम (Happiness Boost Immunity) को मजबूत रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार ट्राई कर रहे होंगे, आयुर्वेदिक काढ़ा पीते होंगे। अब आप कोरोना का टेंशन मन से निकाल कर खुश रहना शुरू कर दें। खुश रहेंगे, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। खुश रहने से कोल्ड और चेस्ट इंफेक्शन का खतरा (happiness reduces chest infection) भी कम होता है। खुश रहने से हाईपोथैलेमिक-पिट्युटरी एड्रेनल एक्सिस प्रभावित होता है, जो इम्यून सिस्टम को रेगुलेट करने के साथ ही मजबूत भी करता है।

तनाव से पा सकते हैं छुटकारा

तनाव कई शारीरिक समस्याओं को जन्म देता है। यदि आप तनाव में रहते हैं, तो कोर्टिसोल (Cortisol) हार्मोन उत्तेजित होता है। यह वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। डायबीटिज की समस्या होती है। नींद सही से नहीं आती है। यदि आप खुश रहते हैं, तो कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल कंट्रोल रहता है। इससे तनाव (Happiness decrease stress) से बचे रह सकते हैं।

शारीरिक दर्द हो कम

खुश रहने से शरीर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा (Khush rahne ke fayde in hindi) मिलता है। जब आप खुश रहते हैं, तो आप सकारात्मक सोचते हैं। इससे आपको दर्द से लड़ने की ताकत मिलती है।

हृदय रहे हेल्दी

खुश रहने से आप हार्ट डिजीज से बचे रह सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जो हृदय रोगों के होने के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। हर दिन खुश रहने के लिए आप कुछ ऐसे काम करें जो आपको खुशी (Happiness Benefits in hindi) दे।

खुश रहने से दिल की बीमारी होगी दूर, जानें और भी फायदे

Travel Benefits : मन से खुश रहने के लिए घूमना-फिरना भी है जरूरी, जानें घूमने के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source