... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 4, 2022 6:25 PM IST
मॉश्चराइजर की जगह बॉडी ऑयल का इस्तेमाल दे सकता है आपके शरीर को ये फायदे, जानें कौन से फायदे हैं खास
सर्दियों के दिनों में अक्सर बॉडी लोशन और बॉडी क्रीम का इस्तेमाल आपकी स्किन को चिपचिपी और ऑयली बनाने का काम करता है। हालांकि हमें सर्दियों में ऐसे प्रोडक्ट की तलाश होती है, जो हमारी स्किन की गहराई में जाकर उसे पोषण दे और नरिश करे। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोजाना मॉश्चराइजर का प्रयोग करती हैं या फिर करते हैं तो आपके दिमाग में हमेशा ये ख्याल होता कि ये कितना फायदेमंद हो सकता है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके डेली यूज में आना वाला बॉडी ऑयल भी वो कमाल कर सकता है, जो मॉश्चराइजर करता है। आइए जानते हैं बॉडी ऑयल के ऐसे फायदे, जो आपको चौंका कर रख देंगे।
ड्राई स्किन को हाइड्रेटकरने के लिए बॉडी ऑयल काफी फायदेमंद होता है। अगर आप शुद्ध तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसका उपयोग सैकड़ों वर्षों से किया जाता रहा है क्योंकि ये पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। दरअसल इनमें फिलर्स शामिल नहीं होते हैं और ये 100% एक्टिव होते हैं, जो आसानी से हमारी त्वचा में समा जाते हैं और स्किन को फायदा पहुंचाते हैं।
बॉडी ऑयल, आपकी स्किन हेल्थ को बनाए रखता है क्योंकि ये प्राकृतिक पदार्थ से बने होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बॉडी ऑयल के इस्तेमाल से आपकी स्किन न सिर्फ मुलायम और मखमली होती है। बॉडी ऑयल कृत्रिम सुगंध और दूसरे रासायनिक रूप से सामग्री मुक्त होते है, जो पोषण और रक्त आपूर्ति को शरीर को अंग-अंग तक पहुंचाती है।
क्रीम और लोशन से ठीक विपरित बॉडी ऑयल में प्रिजरवेटिव नहीं होते हैं, जो आपकी स्किन पर एक आर्टिफिशियल लेयर बनाने का काम करती है। ये स्किन में गहराई से प्रवेश करता है और नमी को लॉक करता है और ड्राईनेस को रोकते हैं।
ड्राई स्किनकई कारण से हो सकती हैं, जिसमें बदलता मौसम, हार्श साबुन और कई दूसरी चीजें शामिल होती हैं। वहीं लोशन और क्रीम में वैक्स का मिश्रण होता है, जो हमारी स्किन पर पर एक अस्थायी परत बनाते हैं और इससे अधिक कुछ नहीं करते हैं। दूसरी ओर बॉडी ऑयल पोषण और हाईड्रेशन बंद कर देती है।
बॉडी ऑयल के अन्य लाभ भी होते हैं, जो आपको शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं। ये आपकी स्किन में जल्दी से घुल जाते हैं और आपकी स्किन को नरिश करके फायदा पहुंचाते हैं। यही कारण है कि आपकी स्किन ड्राई नहीं होती है और आपकी स्किन चमकती रहती है।