Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल): सभी मीठी चीज़ें खाने में स्वादिष्ट हो सकती हैं, लेकिन हर व्यक्ति के लिए ये अच्छी नहीं। डायबिटीज़ के रोगियों को सुझाव दिया जाता है कि वे मीठा खाने के लालच को कंट्रोल करें। इसके अलावा आप क्या खा पी रहे हैं उसपर अच्छी तरह ध्यान दें। अपने पेट को थोड़ी देर के लिए आराम दें और तनाव या लालच को खुद पर हावी ना होनें दें।
वृष (21 अप्रैल से 21 मई): स्वास्थ्य के मामले में, आपके लिए यह जानना कठिन है कि आप किस चीज़ पर भरोसा कर सकते हैं किस पर नहीं। अपना ध्यान रखें और डायबिटीज़ के मरीज़ परेशानियों से बचने के लिए अपने डॉक्टर की बातों पर ध्यान दें। जिनकी उम्र 40 के ऊपर हैं, उनके जोड़ों में अभी भी दर्द होने की संभावना है।
मिथुन (22 मई से 21 जून): हर वो चीज़ जो स्वादिष्ट होती है उसमें या तो नमक होता है या मसाला। लेकिन, अब आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए, विशेष रूप से डायबिटीज़ के रोगियों को। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि डायबिटीज़ रोगियों को मिठाई से बचने की जरूरत है। चॉकलेट जैसी सभी मीठी चीज़ें खाने से परहेज करें। साथ ही अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए चेकअप कराते रहें।
कैंसर (22 जून से 22 जुलाई): मिडिल एज वह समय होता है जब आप बुद्धिमान तो बन जाते हैं लेकिन सेहत बिगड़ने लगती हैं। इसीलिए इस आयुवर्ग के लोगों को जोड़ों में दर्द या परेशानी हो सकती है। इसीलिए ऊपर से इलाज करने के साथ एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचने की भी कोशिश करें जो जोड़ों के दर्द की वजह बनती हैं। अपने रोज के भोजन में फाइबर युक्त सब्जियां और फलों को शामिल करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
लियो (23 जुलाई से 22 अगस्त): आपके राशि ग्रह सूर्य पर राहु-केतू का प्रभाव है। इसीलिए आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें। स्वस्थ आदतें अपनाएं और कसरत करें। समय आ गया है कि आप अपने शरीर और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर): स्वादिष्ट भोजन के साथ एसिड रिफ्लेक्स जैसी समस्याओं की संभावना भी दिख रही हैं। जो भी खाएं-पीएं, उसका चुनाव सावधानी से करें वर्ना आपका मनपसंद खाना आपके लिए मुसीबतों को जन्म दे सकता है। अपने पाचन को बेहतर रखने के लिए उचित उपाय करें। हालांकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। अपने शरीर की उपेक्षा मत करो। इसकी ज़रूरत के हिसाब से खाना और कसरत करें।
तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर): इस वक़्त आपके आसपास किसी बीमारी की संभावना नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पूरी तरह बेफिक्र हो जाएं। अपने ब्लड शुगर पर नज़र रखें और अपने डॉक्टर के सम्पर्क में रहें।
वृश्चिक (23 अक्टूबर से 22 नवंबर): प्रकृति से संपर्क करें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें! तनाव से बचें क्योंकि अधिक तनाव से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है। खान-पान का ख्याल रखें खासकर अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो। अपने डॉक्टर की मदद से अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
धनु (23 नवंबर से 21 दिसंबर): आपके शरीर के कई अंगों को देखभाल की आवश्यकता है। खासकर आप अपने दांतों और आंखों पर विशेष ध्यान दें। कोई समस्या हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
मकर (22 दिसंबर से 20 जनवरी): सेहत एक गंभीर मुद्दा है इसीलिए आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। जैसे ही कोई समस्या दिखायी दें तुरंत डॉक्टर से बात करें। आपके लिए कुछ छोटी-मोटी समस्याएं भी बहुत गंभीर साबित हो सकती हैं। इसीलिए ज़रूरी इंतज़ाम करके रखें।
कुंभ राशि (21 जनवरी से 18 फरवरी): आप मुश्किलों से लड़नेवाले लोगों में से हैं और जल्दी हिम्मत नहीं हारते। लेकिन अपनी सेहत के साथ ऐसा ना करें। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी गंभीर हो सकती हैं इसीलिए उनके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
मीन (1 9 फरवरी से 20 मार्च): जिम में ज्यादा और बेहतर तरीके से मेहनत करें। वायरल इंफेक्शन का भी खतरा नज़र आ रहा है। अपनी सेहत और तबियत पर ध्यान दें। कुछ भी अलग महसूस हो तो डॉक्टर से बात करें। अपने मन और आपके शरीर में होनेवाले बदलावों को समझकर आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।