Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल): छोटी-छोटी चीजों को भी नज़रअंदाज़ करना हमारे लिए ख़तरनाक साबित हो जाती है, फिर चाहे वह प्यार हो या सेहत। अगर आप अपने अनियमित ब्लड प्रेशर को गंभीरता से लें और उसे कंट्रोल करें। तनावपूर्ण स्थितियों से बचना आपके लिए सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि तनाव आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। नियमित टेस्ट कराएं और ब्लड प्रेशर लेवल में होनेवाले उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें। इसके अलावा डायबिटीज़ के मरीज़ों को भी नियमित टेस्ट कराने चाहिए ताकि वे अपने ब्लड ग्लूकोज़ लेवल में होनेवाले बदलावों के बारे में समझ सकें। बाकी लोगों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा।
वृष (21 अप्रैल से 21 मई): ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े ग्रह, सूर्य पर शनि की छाया पड़ रही है। यह आपकी शारीरिक सेहत के लिए अच्छी नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए, सेहत को लेकर सावधान रहें। इस हफ्ते सेहत से जुड़ी मामूली समस्याओं को भी अनदेखा ना करें। इन समस्याओं को गंभीर बनने से रोकने के लिए तुरंत उपाय करें। खासतौर पर आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना मेडिकल चेकअप कराएं।
मिथुन (22 मई से 21 जून): आपको उतना ही खाना खाना चाहिए जितना कि आप पचा सकते हैं। इसके अलावा वो चीज़ें खाने से भी बचें जो आपको आसानी से नहीं पचती। इस हफ्ते, धीमा पाचन आपके लिए एक समस्या हो सकता है। एंटासिड सिरप लेने के अलावा, फाइबर युक्त सब्जियां खाएं और अपने नियमित आहार में फल और सब्ज़ियां शामिल करें। यह न केवल अभी मददगार साबित होगा बल्कि भविष्य में भी आपको हेल्दी रहने में मदद करेगा।
कर्क (22 जून से 22 जुलाई): यहां आपकी छोटी-मोटी तकलीफें भी बड़ी साबित हो सकती हैं। मिडिल एज के लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है जिसकी वजह से उन्हें सीढ़ियां चढ़ने या ज़्यादा देर तक चलने में दिक्कत हो सकती है। बाकी लोगों को अचानक से चोट लगने की संभावना दिख रही है, चाहे घर किसी टेबल से टकरा जाने या ऑफिस पार्किंग एरिया में चोट लगने जैसी घटनाएं ही क्यों ना हो। आपको सलाह दी जाती है कि एक सावधान रहें, खासकर जब घर से बाहर हों।
सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त): जो भी स्थिति हो, उसके दबाव में आकर तनाव महसूस ना करें, उसका सामना करें। रोज़ प्राणायाम का अभ्यास करें। अगर किसी तरह भी स्वास्थ्य समस्याएं पहले से ही आपको परेशान कर रही हैं, तो बेहतर है कि आप किसी डॉक्टर को दिखाएं। शारीरिक समस्याओं को हल्के में ना लें। तनाव आपके शरीर में दर्द और बीमारियों के रूप में दिखायी पड़ता है। एक हेल्दी डायट अपनाएं और अपने डॉक्टर के साथ सम्पर्क में रहें ताकि आपकी सेहत पर नज़र रखी जा सके। किसी भी तरह के संकेत दिखने पर समस्या गंभीर होने का इंतज़ार किए बगैर अपने डॉक्टर से बात करें।
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर): मज़बूत बने लेकिन अपने शरीर के साथ कठोर ना बनें। कन्या राशि के लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि उन्हें चोट लगने की संभावना दिख रही हैं। आपको खुद की देखभाल करने की बहुत ज़रूरत है। इस सप्ताह के दौरान पर खतरनाक स्थितियों और जगहों से बचें। सावधान रहें और किसी रेलिंग और ऊंची इमारतों पर जाएं तो खुद का ख्याल रखें। ऐसे समय क्रोध करने से बचें।
तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर): किसी भी स्थिति में अपने डॉक्टर से ना मिलने की ग़लती ना करें। डायबिटीज़ के मरीज़, कृपया अपनी नियमित जांच के लिए अपने डॉक्टर से मिलें। अपने ब्लड शुगर लेवल में किसी भी उतार-चढ़ाव के बारे में सावधान रहें। 40 वर्ष की आयु से अधिक आयु के लोग, अपने शरीर की सुनें। आपके जोड़ों में दर्द होने से आपको परेशानी हो सकती है। शारीरिक तनाव को समझें और बेचैनी से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें। बड़ी उम्र के लोगों को, अपना खास ख्याल रखने की ज़रूरत है। सावधान रहें और अपनी सेहत के प्रति ज़िम्मेदार रहें।
वृश्चिक (23 अक्टूबर से 22 नवंबर): बधाई हो, इस सप्ताह आप मानसिक और शारीरिक रुप से सेहतमंद रहेंगे। आप एक ही समय में अपने काम और जीवन का आनंद लें और इससे कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि, डायबीटिज़ से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने और बचने की आवश्यकता है। तली और शक्कर से भरी चीज़ों के लालच से खुद को बचाएं। ऐसा खाना खाने की कोशिश करें जो पचने में आसान और सादा हो और आपको उनसे स्वाद भी मिलता रहे।
धनु (23 नवंबर से 21 दिसंबर): आपको इस सप्ताह दांत दर्द की तकलीफ हो सकती है। आपको यह तकलीफ बहुत ज़्यादा महसूस हो सकती है लेकिन आपकी बाकी सेहत ठीक रहेगी। इन समस्याओं के खुद-ब-खुद ठीक होने का इंतज़ार करने की बजाय अपने डॉक्टर से बात करें। अपने दांत या मसूड़ों की परेशानी का इलाज कराएं बाकी चीज़ों के बारे में में चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं। बस 2 बार रोज़ाना ब्रश करके अपने दांतों की उचित देखभाल करें।
मकर (22 दिसंबर से 20 जनवरी): सूर्य पर शनि का गंभीर प्रभाव है जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि आप अपना चेक-अप समय पर कराएं और बिना संकोच डॉक्टर से बात करें। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना खास ख्याल रखें क्योंकि सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी आगे चलकर गंभीर समस्या या क्रोनिक बीमारी का रूप से सकता है।
कुंभ राशि (21 जनवरी से 18 फरवरी): जीवन 2 मिनट में ही विभिन्न मोड़ ले सकता है। यह आपकी हंसती-खिलखिलाती चमकती आंखों की चमक को कमज़ोर और बेजान कर सकता है। इसलिए, यह अहम है इन समस्याओं की आहट समझें और उन्हें रोकने के लिए उचित सावधानी बरतें। आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या या चोट लग सकती है। खुद के लिए समय निकालें और अपनी देखभाल करें। हर कदम सावधान रहें।
मीन (1 9 फरवरी से 20 मार्च): वही करें जो सही है क्योंकि यह आपको खुशी से ज़्यादा सेहतमंद रहने में मदद करेगा। अपनी सेहत के प्रति सावधन रहें क्योंकि कुछ स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। अपनी दवाइयां और उनसे जुड़े नियमों का पालन करें ताकि आपकी सेहत और आपका शरीर सही रह सकें। अच्छी सेहत के लिए आज से ही सावधानी बरतना शुरु करें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
