साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 25 जून - 1 जुलाई

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 23, 2017 1:19 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

वैसे तो यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा, लेकिन आपको अपच और एसिडीटी जैसी परेशानियां होने की संभावना है। होटल या रेस्तरां में खाना खाने की आदत और रात में बहुत देर से खाना  खाने के कारण हो सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। एंटीएसिड्स लें और ढेर सारा पानी पीएं।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। किसी भी गंभीर समस्या की आशंका नहीं है। अगर आपका रक्तचाप या ब्लड प्रेशर अनियमित है, तो आपको सावधान रहना होगा और प्रेशर के स्तर में होनेवाले बदलावों पर ध्यान रखने के लिए नियमित जांच करानी होगी। इसी तरह आपको ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्य करने होंगे।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अनियमित ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह  परेशानी का कारण बन सकता है। आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करने की ज़रूरत होगी और पता करना होगा कि दवाइयां बदलने की आवश्यकता है या नहीं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए जो उपाय आपने बंद कर दिए हैं उनका पालन दोबारा शुरु करें। अपने आहार पर ध्यान दें। नियमित रूप से वॉक पर जाएं और व्यायाम करें।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

आपकी कोई पुरानी बीमारी इस सप्ताह एक बार फिर आपके लिए समस्या पैदा करेगी। जब तक आप सावधानी बरतेंगें तब तक आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। बीमारी से बाहर निकलने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा की मदद लें। इस राशि के बाकी लोगों के लिए यह एक अच्छा और स्वस्थ सप्ताह होगा। आप फुर्तीले और खुशहाल महसूस करेंगे।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को एसिडिक रिफ्लेक्स से जुड़ी परेशानी पर ध्यान देना होगा। एंटीएसिड गोलियां लेने के अलावा, एसिडिक रिफ्लेक्स को कम करने के लिए फाइबर से भरपूर सब्ज़ियां और अनाज खाएं। किसी ऊंची जगह से गिरने और घायल होने की आशंका भी है इसलिए इस बात का ध्यान भी रखना होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

यह सप्ताह आपके लिए एक स्वस्थ सप्ताह होगा क्योंकि ग्रह अनुकूल स्थिति में गठबंधन कर रहे हैं। आपके  लिए इस सप्ताह चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि किसी और बीमारी की संभावना नहीं दिख रही। हालांकि, कुछ मामूली समस्याएं हो सकती हैं जिनपर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है और सही दवा के साथ वे ठीक हो सकताी हैं।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपकी जन्मकुंडली में सितारों की सही स्थिति और स्वास्थ्य से संबंधित ग्रहों के सही दिशा में रहने के कारण, आप इस सप्ताह फुर्तीले और शक्तिशाली महसूस करेंगे। कोई प्रमुख स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। आपकी अच्छी सेहत का प्रभाव आपके काम पर भी दिखाई देगा। हालांकि, कोई छोटी-सी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस सप्ताह एसिडिटी से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी। आपको अपने आहार की जांच और उसमें बदलाव करने होंगे। ताज़ी हरी पत्तेदार सब्जियां और समृद्ध अनाज खाएं। गर्म पानी पीने से कुछ राहत मिलेगी। देर रात खाना खाने और मसालेदार भोजन से बचें। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगो को भी सतर्क रहना होगा।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सेहत के लिहाज में, ग्रहों की स्थिति से संकेत मिलता है कि मधुमेह से पीड़ित लोगों को इस सप्ताह बहुत सावधान रहना होगा। क्योंकि ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक या बहुत कम हो सकता है। चिकित्सक के निर्देशों का पालन करें और नियमित जांच कराएं। बाकी जातक पूरे सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य के चलते आनंदित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग रक्तचाप जैसी समस्याओं से परेशान होते हैं, उन्हें किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से दूर रहने और खुद को शांत रखने की कोशिश करनी होगी। नियमित जांच कराने का ध्यान रखें और चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए अपने चिकित्सक की सलाह का पालन करें। बाकी लोगों की सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें देखभाल करनी होगी क्योंकि एसिडिक रिफ्लेक्स बहुत असुविधाएं पैदा करती है। एक योग्य चिकित्सक के मार्गदर्शन में बीमारी के निवारक और नियंत्रण संबंधी उपायों का पालन करें। देर रात भोजन करने से बचें और दिन में 2 बार भारी भरकम खाना खाने की बजाय कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। मसालेदार खाना न खाएं।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सेहतमंद और ऊर्जावान हो सकता है। आपके ग्रह पूरी तरह से सही स्थान पर है। हालांकि, केवल कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। तत्काल राहत के लिए वैकल्पिक दवाओं की मदद लें। मसालेदार भोजन और देर रात खाना खाने से बचें। हल्की स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज आपके लिए काफी अच्छी साबित होंगी।

GS-Logo_150x115