Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Anita Hassanandani On Depression: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने हाल ही में बताया कि वे कभी डिप्रेशन का शिकार थीं और इस मानसिक स्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। अनिता हंसनंदानी पिछले कुछ समय से अपनी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में रहीं। 39 साल की उम्र में गर्भधारण करने वाली अनिता हंसनंदानी ने पिछले वर्ष अपने पहले बच्चे आरव को जन्म दिया। आरव के जन्म के बाद अनिता अक्सर न्यू मदर्स की हेल्थ, बेबी केयर और पोस्ट-प्रेगनेंसी फिटनेस के बारे में बातें करती नज़र आती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने मेंटल हेल्थ से जुड़े एक विषय पर बात की और बताया कि डिप्रेशन की समस्या से उन्हें भी जूझना पड़ा (Anita Hassanandani On Depression In Hindi)
अपने टीवी सीरियल्स और फिल्मों के अलावा अनिता अपने लाइफस्टाइल ब्रांड से जुड़े कामों के लिए भी खूब शोहरत और सफलता कमा चुकी हैं। वह एक्टिंग से लेकर बिजनेस के क्षेत्र में बखूबी सब काम आसानी से संभाल ले पा रही है। लेकिन, एक समय ऐसा भी था जब अनिता के पास काम नहीं था और इसी वजह से वह डिप्रेशन में चली गयी थीं।
अनिता ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि टीवी जगत की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और अनिता के पति रोहित रेड्डी (Rohit reddy) ने उन्हें डिप्रेशन से निकलने में सहायता की। अनीता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “मैं काम ना मिलने की अपनी नाकामी की वजह से बहुत ज़्यादा परेशान थी, लेकिन फिर आप (एकता कपूर) मेरी जिंदगी में आयीं और मुझे डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद की। एकता तुमने मुझे डिप्रेशन का सामना करने और एक नयी शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने आपसे सीखा कि जीवन में में कभी हार नहीं माननी चाहिए।"
View this post on Instagram
यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया (University of Pennsylvania) के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी एक स्टडी में यह पाया गया कि नींद की कमी तनाव और डिप्रेशन से उबरने के लिहाज से एक बड़ी समस्या बन सकती है। इस स्टडी के अनुसार, कम नींद सोने वाले लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन और अन्य मानसिक समस्याएं बहुत अधिक देखी गयीं जबकि, पर्याप्त नींद सोने वाले लोगों में इस तरह की परेशानियां कम देखी गयीं। इसीलिए, डिप्रेशन से पी़ड़ित अपने दोस्तों या परिवारजनों को पर्याप्त नींद सोने के लिए मदद करें। डिप्रेशन को कम करने के लिए तनाव को कंट्रोल करना महत्वपूर्ण है और पर्याप्त नींद मिलने से व्यक्ति के लिए तनाव से बचना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही,
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)