क्या आप को भी हर बात-बात पर आता है गुस्सा, अगर हां, तो इन तरीकों से करें गुस्से को कंट्रोल

क्या आप भी हैं ज्यादा गुस्सा आने के कारण परेशान तो ये टिप्स आपके गुस्से को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगी।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : October 9, 2023 4:37 PM IST

Anger Management Tips: कुछ लोगों को हर बात-बात पर गुस्सा आता है। गुस्सा करना हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है और गुस्सा करने से हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लोग ये बात जानते तो बहुत अच्छे से हैं, पर समझते नहीं है, फिर भी गुस्सा करते ही रहते हैं, ज्यादा गुस्सा करने से दूसरे का तो नुकसान होता ही है, साथ ही हमारी सेहत को ही नुकसान होता है। थोड़ा बहुत गुस्सा करना आम बात है। क्या आप जानते हैं, कि बहुत ज्यादा गुस्सा करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा गुस्सा करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। ज्यादा गुस्सा करने वाले व्यक्ति तनाव व अवसाद का जल्द ही शिकार होते हैं। बहुत ज्यादा गुस्सा करना मतलब खुद से कई तरह की समस्याओं को बुलावा देना है। इसलिए बहुत जरूरी है, गुस्सा को कंट्रोल करना और इस पर काबू पाने वाले उपायों के बारे में जानना। आज हम को कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके गुस्से को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे।

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स

- अगर आपको ऐसा लगता हैं, कि आपको हमेशा ही गुस्सा आता रहता है। तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपना स्ट्रेस लेवल कम करना होगा और इसे कम करने के लिए आपको योग करना चाहिए, साथ ही म्यूज़िक भी सुन सकते हैं और मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं। ये एक्टिविटीज करने से आपका गुस्सा काफी हद तक कम होगा और साथ ही हैप्पी हार्मोन्स रिलीज़ होंगे। जो गुस्से को कंट्रोल करने मदद करते हैं।

- जब भी आपको लगे की आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। तो उस समय अपनी आंखे बंद करे और लंबी-लंबी सांस ले और छोड़े। ऐसा करने से आपका गुस्सा कम होगा।

- जब भी आपको गुस्सा आए , तो उस समय कुछ देर के लिए बाहर चले जाएं और थोड़ी देर के लिए ब्रेक लें, थोड़ा बाहर जाकर टहलें ।

- बहुत ज्यादा गुस्सा आने पर आप स्ट्रेस बॉल की भी मदद ले सकते हैं। स्ट्रेस बॉल गुस्से को कम करने में बहुत मदद करती है, क्योंकि ये बॉल फ्लेक्सिबल होती है और इसे आसानी हाथ से दबाया जा सकता है। जब भी आपको गुस्सा आए, तो आप इस बॉल को दबाएं। इसे दबाने से गुस्सा काफी हद तक कम हो जाएगा।

- जब आपको गुस्सा आए, तो उस काम को छोड़ दे, जो आप कर रहें हैं और उन चीजो के बारें में सोचें जिनको करके आपको खुशी मिलती है।

- अगर आपको लगे जिस काम से ज्यादा गुस्सा आ रहा है, तो उस काम को दुबारा न करें।

- जब आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आए , तो उन लोगो के साथ बिताएं हुए खुशी के पलों के बारें में सोचने की कोशिश करें। जिन लोगों के साथ बैठकर आपको खुशी मिलती है।