Benefits of supportive partner:आपके पार्टनर से आपका रिश्ता बना सकता है आपको 'मेंटली स्टॉन्ग और हेल्दी', सर्वे में हुआ खुलासा

एक नये सर्वे में कहा गया है कि लोगों की रिलेशनशिप अगर एक ऐसे व्यक्ति के साथ हो जो उन्हें सपोर्ट करे और उनका साथ दे तो इससे मेंटल हेल्थ बेहतर हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 8, 2022 11:09 AM IST

Benefits of supportive partner:जीवनसाथी का साथ मिलने से लोगों के जीवन में संतुष्टि और आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे व्यक्ति को तनाव और असुरक्षा जैसी भावनाएं कम महसूस होती हैं। वहीं, एक नये सर्वे में कहा गया है कि लोगों की रिलेशनशिप अगर एक ऐसे व्यक्ति के साथ हो जो उन्हें सपोर्ट करे और उनका साथ दे तो इससे मेंटल हेल्थ बेहतर हो सकती है। डेटिंग ऐप क्वैक-क्वैक (Dating app  QuackQuack) द्वारा कराए गए एक नये सर्वे के परिणाम यही दर्शाते हैं। इस सर्वेक्षण से यह पता चला कि एक अच्छा पार्टनर न केवल लोगों को खुद को समझने का बेहतर मौका देता है बल्कि, वह अपनी दया और बुद्धिमानी से अपने पार्टनर के जीवन को नयी दिशा भी दे सकता है। यही नहीं, सर्वे के अनुसार जो लोग अपने पार्टनर के साथ सहज या कम्फर्टेबल महसूस करते हैं उनके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाना भी आसान होता है। (Benefits of supportive partner in Hindi)

आपका साथी बना सकता है आपको मेंटली हेल्दी

सर्वे के दौरान टीयर 2 शहरों में रहने वाले 28 से 30 आयु वर्ग के पुरूषों को शामिल किया गया। इन लोगों से कुछ प्रश्न पूछे गए और सर्वे में पाया गया कि,

  • 40 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे  मौजूदा पार्टनर से संतुष्ट हैं, वहीं, महिलाएं के मामले में यह आंकड़ा 47 प्रतिशत रहा।
  • लोगों ने सर्वे के दौरान कहा कि, अगर आपका पार्टनर आपकी बातें आसानी  से समझ पाता है तो इससे उन्हें मानसिक स्तर पर अधिक आराम और शांति महसूस होती है।
  • वहीं, जिन कपल्स के बीच एक-दूसरे के बीच समझदारी और तालमेल नहीं दिखा उन्हें मानसिक स्तर पर संतुष्टि कम महसूस हुई।

अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए पार्टनर का सपोर्ट महत्वपूर्ण

अब तक की गयीं विभिन्न स्टडीज और रिसर्च में मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ के बीच के संबंध से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं जिनसे पता चलता है कि लोगों की ओवरऑल हेल्थ और विकास में उसके मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका बहुत बड़ी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज की रचना में योगदान कर सकता है, जहां संघर्ष के अवसर भी कम आते हैं। इसके साथ ही मेंटली हेल्दी महसूस करने वाला व्यक्ति अधिक आत्मविश्वासी या कॉन्फिडेंट महसूस करता है। ऐसे  से जिंदगी के तनाव को सहने की क्षमता विकसित हो जाती है।

मानसिक स्वास्थ्यको प्रभावित करने के कई कारक होते हैं। किसी व्यक्ति का करियर, शारीरिक स्वास्थ्य, कामकाजी माहौल, परिवार का माहौल, आस-पास का माहौल और उसका जीवनसाथी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। हमारे समाज में हर पहलू के बारे में विस्तृत चर्चा होती है लेकिन जहां बात निजी जिंदगी की आती है तो सारी चर्चायें हवा हो जाती हैं। यह वह व्यक्तिगत कोना है, जिसके बारे में अधिकतर लोग चर्चा करने से कतराते हैं और इसी कारण अपने मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को भी नजरअंदाज कर देते हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source