Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Improve Memory: इन 8 तरीकों से तेज होती मेमोरी, सभी के लिए बेस्ट है ये तकनीक

अगर आप भी शार्प मेमोरी करना चाहते हैं तो याददाश्त तेज करने के लिए अंजली मुखर्जी द्वारा शेयर किए गए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Improve Memory: इन 8 तरीकों से तेज होती मेमोरी, सभी के लिए बेस्ट है ये तकनीक
Regular meditation strengthens your neural connections associated with attention and focus, enhancing the ability to retain and recall information.

Written by Atul Modi |Updated : November 8, 2022 7:01 AM IST

क्या आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शार्प करने के लिए नई नई तकनीकों के बारे में सोचते रहते हैं? आपको पता होगा कि किताब पढ़ना, पजल्स को सॉल्व करना, नई भाषा का जानना ये सभी गतिविधि दिमाग की याददाश को बढ़ाने में मदद कर सकती है। कई बार हमें समय पर कोई चीज याद नहीं रहती है या फिर हम किसी मैथ जैसे सब्जेक्ट की प्रोब्लम सॉल्व नहीं कर पाते हैं तो काफी ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करने लगते हैं। इस समय आप कुछ टिप्स का उपयोग करके अपनी मेमरी को शार्प बना सकते है।

याददाश्त तेज करने के उपाय - 8 Ways to Improve Memory In Hindi

1. रात की नींद

नींद के दौरान हमारा दिमाग सूचनाओं को इक्ट्ठा करता है, इसलिए एक दिन में 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे दिमाग रिलेक्स रहता है और सभी चीज याद रहती है।।

2. पैशन और भागीदारी

पैशन से हमारे दिमाग की शार्पनेस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जब हमें किसी चीज के प्रति पैशन होता हैं तो हम अपनी एनर्जी और समय का एक बड़ा भाग उस चीज़ के लिए समर्पित करते हैं। बार-बार संघर्ष से हमारे दिमाग को एनर्जी मिलती है जिससे दिमाग तेज बनता है।

Also Read

More News

3. स्वस्थ भोजन खाएं

हमे स्वस्थ और तेज दिमाग के लिए स्वस्थ भोजन खाना चाहिए। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ताजे फल और सब्जियां, ओमेगा 3 से संतुलित भोजन को अपने आहार में शामिल करे।

4. शराब का सेवन ना करें

ज्यादा शराब का सेवन करने से हमारे दिमाग की कोशिकाएं मर जाती है, जिससे हमारी याददाश्त कम हो जाती है।

5. तनाव से बचें

लंबे समय तक तनाव में रहना या फिर पुराना तनाव चाहे वह शारीरिक हो हमारी याददाश्त के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमे जीवन में अनुशासित होने का ऑप्शन चुनकर तनाव को दूर करना चाहिए।

6. योग का अभ्यास करें

कुछ शोध में सामने आया है कि योग करने से हमारे दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, दिमाग में सुधार करने और याददाश्त को बढ़ाने के लिए हमे हर रोज योग करने चाहिए।

7. नशे के सेवन से बचें

हमे शराब, तंबाकू और ड्रग्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि नशे की लत से याददाश्त पर उल्टा प्रभाव पड़ता है।

8. जंक और फास्ट फूड से बचें

जंक फूड, फैट वाला भोजन हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए हानिकारक है। जंक फूड हमारे दिमाग की याददाश पर उल्टा प्रभाव डालता हैं। इसलिए हमे जंक फूड नही खाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More