... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 4, 2023 3:45 PM IST
तेज दिमाग और दमदार याददाश्त में काम आएंगे मुफ्त के ये 7 टिप्स! बुढ़ापे तक उंगलियों की गिनती पर याद रहेंगी चीजें
Sharp Brain : क्या आप भी चीजों को यहां-वहां रखकर भूल जाते हैं? क्या आपको भी चीजों को याद रखने के लिए दिमाग पर बहुत ज्यादा जोर डालना पड़ता है? अगर आपका जवाब हां है और इस परेशानी को हल करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं तो अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जी हां, हम आपको ऐसे मुफ्त के नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके दिमाग को तेज बनाने में मदद करेंगे और इन नुस्खों की मदद से आपको याददाश्त को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं दिमाग को तेज बनाने वाले टिप्स।
दिमाग को तेज बनाने के लिए आपको अपने मस्तिष्क को अधिक से अधिक काम कराने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने काम को और जटिल बनाएं और ऐसे नए कार्यों, गतिविधियों या समस्याओं को लें, जिन्हें करने में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता हो।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है, जिसकी वजह से आपकी एकाग्रता बेहतर होती है और आपकी याददाश्त भी तेज होता है।
दिमाग को तेज बनाने के लिए आपको अच्छी नींद की जरूरत होती है, जो आपके मस्तिष्क को रिचार्ज करने, सूचनाओं को इकट्ठा करने और दूसरे दिन के काम या फिर सीखने के लिए तैयार करने में मदद करती है।
तेज दिमाग और याददाश्त को बेहतरबनाने के लिए आपको फलों, सब्जियों और फिश ऑयल जैसे हेल्दी फैट का सेवन करने की जरूरत होती है, जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बढ़ाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
तनाव आपके शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बता दें कि जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस आपके मस्तिष्क के लिए जहर होता है इसलिए आप एक्सरसाइज, रेस्ट टेक्निक या फिर अपने किसी मित्र से बात कर स्ट्रेस दूर कर सकते हैं।
लोगों से मिलने-जुलने पर हमारा दिमाग एक्टिव रहता है और दूसरों के साथ जुड़े रहने में मदद मिलती है। ऐसा करने से आपका अकेलापन भी कम होता है और हमें अपने आसपास की दुनिया से जोड़े रखता है।
किसी चीज को याद करने की कोशिश करते समय दृश्य संकेतों का उपयोग करने से दिमाग को तेज बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसकी मदद से यादों तक पहुंचने के लिए हमारे दिमाग को मदद मिलती है।