... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 18, 2020 5:11 PM IST
20 की उम्र में कर लेंगे ये 6 काम तो 30 या 40 की उम्र में होने वाली बीमारियों से बच जाएंगे आप, जानें 6 काम
बहुत से लोग सोचते हैं कि हम ऐसा क्या करें कि जल्दी बूढ़े न दिखें। लेकिन क्या ऐसा वाकई में हो सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव है तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप 20 की उम्र में कर लेंगे तो आपको 30 या फिर 40 की उम्र में जाकर पछताना नहीं पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कौन से है ये सभी काम।
आपने अपने बड़े-बूढ़ों की ये बात शायद सुनी ही होगी कि 'जो जल्दी उठता है वो पाता है और जो देर से उठता है वो खोता है'। ये कहावत बिल्कुल सही है अगर आप रोजाना सुबह 5 बजे उठते हैं रात को साढ़े दस बजे तक सो जाते हैं तो आपके पास अपने सभी काम निपटाने के लिए पर्याप्त समय है। नियमित रूप से ऐसा करने पर आप पूरे दिन अपने समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर सकते हैं। आपके पास पूरे दिन के लिए रणनीतिक तैयारी का समय भी होगा। ऐसा करने से आप पर बेवजह का तनाव नहीं होगा।
रोजाना 15 मिनट व्यायाम जरूर करें । इसका ये मतलब नहीं है कि आपको जिम में जाकर हेवी ट्रेनिंग करनी चाहिए बल्कि आपको सुबह उठकर साधारण स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज या फिर जॉगिंग करनी चाहिए। आप चाहें तो सुबह की सैर के लिए भी जा सकते हैं क्योंकि यह ऑक्सीजन की कमी से संबंधित आपके स्वास्थ्य विकारों में सुधार कर सकती है। इसलिए सुबह उठकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। आपको फायदा मिलेगा।
रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए ध्यान लगाएं। अगर आप रोजाना मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपका फोकस बेहतर होता है। आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही यह अवसाद और चिंता को कम करने में भी आपकी मदद करता है। ध्यान लगाने से आप कठिन से कठिन काम बहुत जल्दी या आसानी से कर सकते हैं।
ये बात शत-प्रतिशत सही है कि अगर आप कुछ अच्छा हासिल करना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया को छोड़ दें। फेसबुक, ट्विटर, आदि इन साइटों को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है ताकि यह लोगों को आकर्षित कर सके। ये सोशल मीडिया साइटें हमारी पीढ़ी के बीच अवसाद के अलावा कुछ भी नहीं हैं और हमारे और लक्ष्य के बीच की राह को बाधित करती हैं। हां अगर आप केवल थोड़ी बहुत देर के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं तो ठीक है लेकिन अधिक ऐप्स का प्रयोग आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।
जब आप किसी व्यक्ति को सुन रहे हैं, तो उन्हें उनके स्टेटस से जज न करें। जो कुछ वे कहते हैं उसे सुनें। अगर वे कुछ कह रहे हैं, तो कृपया उन्हें सुनें क्योंकि शायद वह आपको उपयोगी जानकारी दे सकते हैं। अगर यह उपयोगी जानकारी नहीं है, तो पहले कान से सुनें और दूसरे कान से उसे बाहर निकाल दें।
जो भी स्थिति हो कभी भी धूम्रपान और शराब जैसी चीजों को हाथ न लगाएं। यह आपकी कार्यक्षमता को कम करता है और आपको स्वास्थ्य को खराब बनाने वाले प्रमुख कारणों की ओर ले जाता है। इसलिए शराब और धूम्रपान को न कहें।