
Also Read
Aura Development: आपकी आभा यानी औरा एक अनोखा व अद्भुत ऊर्जावान क्षेत्र है जो आपके शरीर को चारों ओर से घेरे हुए है। यह वो अदृश्य शक्ति है जो आपके व्यक्तित्व, भावनाओं और सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। आपके आस-पास का औरा ही आपकी ऊर्जा, मूड, खुशी के लिए भी जिम्मेदार है। ऐसे में पॉजिटिव औरा यानी सकारात्मक आभा आपके जीवन को भी जीवंत कर देगी। इससे नकारात्मक ऊर्जा, चिंता, तनाव, दुख, भ्रम दूर हो सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा नकारात्मक विचारों से भरे हुए हैं और आप हर समय चिंताग्रस्त रहते हैं तो हो सकता है कि आपकी औरा को साफ करने का समय आ गया है। अपनी आभा पर जमी नकारात्मकता की धूल को कैसे साफ करना है, आइए जानते हैं।
नकारात्मक ऊर्जाओं को खुद से दूर करने का सबसे आसान और शक्तिशाली तरीका है नमक के पानी से स्नान करना। प्राकृतिक शुद्धिकरण और सफाई के गुणों से भरपूर नमक शरीर और आभा दोनों को साफ करता है। यह सारी बुरी ऊर्जा को बाहर निकालने के साथ ही विषाक्त पदार्थों को भी दूर हटाता है। नमक स्नान के लिए आप हिमालयन गुलाबी नमक, समुद्री नमक या फिर एप्सम नमक का उपयोग करें। एक बाल्टी पानी में करीब एक छोटा कप नमक डालकर पानी तैयार करें। और इससे स्नान करें। इसके बाद साफ पानी से नहाना न भूलें। आप अच्छा महसूस करेंगे।
हवन हमेशा से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि इससे आपका शरीर, मन, मस्तिष्क और आभा सभी साफ होते हैं। इसके धुएं में शक्तिशाली क्लींजिंग गुण होते हैं जो आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को साफ कर देता है। इससे आप पूरे घर में सकारात्मकता महसूस करेंगे।
अपनी आभा को पुनर्जीवित करने के लिए क्रिस्टल क्लीनिंग का उपयोग करना एक अच्छा और सरल विकल्प है। इसके लिए आपको नीलम, क्वार्ट्ज या फिर काला टूमलाइन स्टोन लेना है। फिर उसे बहते पानी में रखकर धोना है। अब इसे नमक के पानी या चांद की रोशनी में कुछ देर रखें। फिर इस क्रिस्टल को हाथ में पकड़ें और अपने शरीर से ऊपर से नीचे की ओर इसे गुजारें। इस दौरान यह सोचें कि आपकी सारी नकारात्मक ऊर्जा इस क्रिस्टल के जरिए बाहर निकल रही है। आप तुरंत ही इसका असर महसूस करेंगे। इससे आप सकारात्मकता से भर जाएंगे।
आपके आस पास की ध्वनियों में बहुत ताकत होती है। आप जैसी आवाजों के बीच में रहेंगे, आपकी सोच और व्यक्तित्व पर वैसा ही असर पड़ेगा। ऐसे में अच्छी ध्वनियों पर फोकस करें। अच्छा संगीत सुनें, वाद्ययंत्र बजाएं, सिंगिंग बाउल, विंड चाइम आदि का उपयोग करें। इससे आपका शरीर रिलेक्स होगा और आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। ये आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं और आपको सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। अगर आप बहुत कठिन मंत्रों का जाप नहीं कर सकते तो सिर्फ 'ओम' मंत्र का जाप करें, इससे भी आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। इसके लिए आप शांत जगह पर आंखें बंद करके बैठें और एकाग्र मन से मंत्र जाप करें। इससे आपका औरा और मन दोनों साफ होंगे।