hamburger icon
A
Read in English

तनाव दूर करने का आसान तरीका: इन 5 तरीकों से आप खुद को हमेशा रख सकतें हैं हैप्पी

आज के दौर में तनाव एक आम समस्या है. लेकिन ये समस्या जानलेवा कब बन जाती है, पता भी नहीं चलता. कुछ खास टिप्स से तनाव से छुटकारा पाना आसान हो सकता है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2022 5:32 PM IST

आज के समय में हर दूसरा इंसान तनाव से ग्रसित है. जिसके चलते कई तरह की बीमारियां भी बढ़ रही है. कहने को तो तनाव एक आम समस्या की तरह ही है, लेकिन अगर ये लंबे समय तक रह जाए, तो इसका समाना करना मुश्किल हो जाता है. तनाव की वजह से लोगों को पैनिक अटैक भी आने लगते हैं. जो जिंदगी को काफी मुश्किल भरा बना सकते हैं. तनाव के चलते डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी काफी चीजें हैं जिनकी मदद से तनाव से निपटा जा सकता है. तनाव से ग्रसित व्यक्ति ने अगर इन चीजों को नियमित रूप से अपनी जिंदगी में शामिल कर लिया तो समझो तनाव की छुट्टी होनी पक्की बात है.

तनाव दूर करने के आसान उपाय - How to Overcome Stress in Hindi

1. तनाव दूर करे च्युइंग गम

च्युइंग गम चबाने से तनाव को दूर किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक च्युइंग गम दिमाग में ब्लड सर्क्युलेशन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. जिससे तनाव कम होता है.

2. ट्रैकिंग बढ़िया विकल्प

दोस्तों या अपने घर के सदस्यों के साथ घर से बाहर निकलें और ट्रैकिंग का प्लान करें. नेचर से जुड़ी जगहों पर जाकर आपका दिमाग खुल जाएगा और मूड बूस्ट भी हो जाएगा.

3. स्माइल से दूर होगा तनाव

तनाव के समय अपने चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल से आप अपने तनाव को दूर रख सकते हैं. स्माइल शरीर में हो रही तनाव कि वजह से प्रतिक्रियाओं को कम करने में मदद करती है. अगर आप खुश नहीं हैं, तो तनाव को खत्म करने के लिए स्माइल जरुर करें. इससे दिल की हेल्थ भी अच्छी रहती है.

4. म्यूजिक तनाव का इलाज

कहते हैं म्यूजिक यानि संगीत के पास तंव को कोसो दूर रखने की ताकत होती है. म्यूजिक दिमाग को शांत रखता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक तनाव वाले हार्मोंस को कम करने में म्यूजिक काफी हद तक मददगार है.

5. योग करे तनाव दूर

तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका योग करना है. इससे दिमाग से नकारात्मकता दूर होती है. योग हमेशा शांत जगह पर ही करना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए, योग को ज्यादा देर तक करें. तनाव जरुर कम होगा.

कुछ इन तरीकों से तनाव को दूर किया जा सकता है. क्योंकि तनाव नहीं रहेगा तो आप निरोगी रहेंगे और ज्यादा खुश रहेंगे.