
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 6, 2023 10:06 PM IST
ऑफिस और घर के कामों को बैलेंस करने के चक्कर में इंसान काफी ज्यादा स्ट्रेस से घिर जाता है। इसके अलावा, अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और प्रोफेशनल जीवन का एक साथ संतुलन बिठाने के चक्कर में आपकी मानसिक सेहत काफी प्रभावित हो सकती है। अगर आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस, तनाव और चिंता का सामना करना पड़ता है तो अब आपको केवल अपनी शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत पर ध्यान देने की भी जरूरत है। अपनी मानसिक सेहत में सुधार लाने के लिए आपको अपने पूरे लाइफस्टाइल में थोड़े बहुत बदलाव करने होंगे जो आपके रूटीन को हेल्दी बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो आपकी मानसिक सेहत में सुधार ला सकते हैं।
नींद पूरी करनी बहुत जरूरी होती है। इससे आपके शरीर और दिमाग को रीसेट होने के लिए समय मिल जाता है। अगर आपकी नींद पूरी हो जाती है तो आपका मूड भी अच्छा रहता है और अगले दिन आपके शरीर में भरपूर एनर्जी होती है। लेकिन अगर आप नींद में रहते हैं और नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो इससे आपका मूड बहुत चिड़चिड़ा हो जाता है और आपकी मानसिक के साथ साथ शारीरिक सेहत भी प्रभावित हो जाती है।
खाना हेल्दी हो यह बहुत जरूरी होता है और यह आपकी मानसिक सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। हेल्दी खा कर आपकी शारीरिक सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है और आप स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करते हैं। इससे आपकी चिंता और स्ट्रेस कम होने लगती है। हेल्दी खाने के साथ साथ थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है। इससे भी आपका मूड अच्छा रहता है तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं।
अगर आप हमेशा अकेले रहते हैं या अंदर से अकेला महसूस करते हैं तो आपकी मानसिक सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आपको सामाजिक रिश्ते बनाने चाहिए। आप काम पर या वैसे भी अपने आस पास के लोगों से थोड़ा जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं ताकि थोड़ी देर किसी से बात करने से आपका मन खुश हो जाए और आपकी स्ट्रेस और डिप्रेशन थोड़ा कम हो सके।
स्ट्रेस और एंजाइटी एक तरह से मानसिक डिसऑर्डर होते हैं और इन्हें ठीक करने के लिए दिमाग का शांत और कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी होता है। अचानक से आप अपने दिमाग पर विजय हासिल नहीं कर सकते हैं, इसलिए आपको रोजाना थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कुछ रिलैक्सेशन तकनीकों का प्रयोग करना होगा ताकि पूरा दिन आपका दिमाग शांत रहे और दिमाग में बुरे विचार न आ पाएं।
अगर आपको किसी चीज की कमी के कारण स्ट्रेस होती है तो आप हमेशा खुद को शुक्रगुजार और खुश नसीब समझें और उन चीजों को चुनें जो आपके पास हैं और किसी और व्यक्ति के पास नहीं हैं। इससे आप खुद को काफी किस्मत वाला समझ सकते हैं और आपको पॉजिटिव रहने में एक तरह से मदद मिलती है। रोजाना दिन में थोड़ा समय अपने साथ होने वाली पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचें।
निष्कर्ष: अगर आप इन टिप्स को रोजाना के रूटीन में शामिल कर सकते हैं तो आपको अपनी मानसिक सेहत के साथ साथ शारीरिक सेहत में भी काफी अच्छे और पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।