... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 2, 2020 5:31 PM IST
घर में घुटन से सांस लेना हुआ मुश्किल? इन 5 तरीकों से करें घर के अंदर की हवा की सफाई
अक्सर सर्द मौसम में वायु प्रदूषण अधिक होता है और हवा की गुणवत्ता (air quality) खराब से बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। कम होते तापमान में जब आप अपनी खिड़की से बाहर झांकते हैं तो पाते हैं कि हर जगह धुंध और धुआं फैला होता है, जिसको देखकर ही आप डर जाते हैं। बाहर का मौसम देखकर आपको घर के भीतर ही रहना एक बेहतर विकल्प लगता है। हालांकि बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं या इस बात को नहीं मानते हैं कि घर के अंदर की हवा (air quality ) बाहर की हवा की तुलना में अधिक प्रदूषित होती है। ये प्रदूषक दिखाई नहीं देते हैं लेकिन ये सूक्ष्म कण आपके स्वास्थ्य पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकते हैं। मौजूदा वक्त में जब हम घर के अंदर अधिक समय बिता रहे हैं, तो हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता (IAQ) को बेहतर बनाने के लिए जरूरी काम करें। घर के अंदर की हवा (improve indoor air quality) को बेहतर बनाने के लिए इस लेख में हम आपको ऐसे 5 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके साथ आप घर के अंदर की हवा को साफ बना सकते हैं।
आप घर में महकते हुए सफाई उत्पादों के बजाय, एरोसोल मुक्त उत्पादों का उपयोग करें। ये उत्पाद कम VOCs (वाष्पशील कार्बनिक यौगिक) के साथ आते हैं, जो कम प्रदूषक पैदा करते हैं और आपके घर के अंदर की हवा को साफ बनाए रखते हैं।
अपने घर के सिंक और सभी नालियों को नियमित रूप से साफ करें ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि आप साफ हवा में सांस ले रहे हैं या नहीं। घर के अंदर मौजूद गंदे फिल्टर प्रदूषक के स्तर को बढ़ाते हैं। इसके अलावा बाथरूम और किचन पर गौर करें और जरूरत पड़ने पर इनमें सपाई भी करें।
जब आप खाना बनाते हैं तो आपकी रसोई में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषक पैदा होते हैं। जी हां, गैस स्टोव कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक दूषित पदार्थों का उत्पादन करता है, जिन्हें आसानी से आपके रक्तप्रवाह में जाने का मौका मिल जाता है। ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है इसलिए खाना बनाते वक्त अपनी रसोई में एक्जॉस्ट को चालू करें, जिससे हानिकारक हवा को बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
कालीन और सोफे धूल व गंदगी के घर होते हैं। इसमें लगे छोटे धूल कण को निकालना मुश्किल हो सकता है। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए, एक बार आपको उन्हें निकालने और साफ करने के लिए थोड़ा प्रयास करने की आवश्यकता है।
घर में पौधे लगाना अच्छा होता है, लेकिन ये आपके पूरे घर की हवा को साफ नहीं कर सकते। सांस लेने के लिए अपने घर के अंदर की हवा को स्वस्थ बनाने के लिए एक अच्छे एयर प्यूरीफायर में निवेश करने की जरूरत है। ये सतह के बैक्टीरिया, मोल्ड और कई वायरस को हवा से सुरक्षित रूप से निकालने में मदद करते हैं।