मौसम में हो रहे बदलाव की न करें अनदेखी, घर से बाहर निकलने से पहले ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

मौसम में बदलाव हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है, लेकिन हम इस बदलाव के साथ बीमार पड़ जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 6, 2020 11:35 PM IST

मौसम में होने वाले बदलावों के कारण आप की इम्यूनिटी घट सकती है और इस कारण आप के शरीर के अंदर विभिन्न प्रकार के कीटाणु व बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं जिस के कारण आप को बीमारी या इंफेक्शन हो सकता है और यदि यह सब एक वायरस के संक्रमण फैलने के बीच में हो तो आप के स्वास्थ्य को और भी अधिक खतरा हो सकता है। अतः आप को मौसम में होने वाली बदलाव को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना है और इन निम्न बातों को ध्यान में रखना है।

जब मौसम बदलता है तो हम बीमार क्यों पड़ते हैं?

मौसम में बदलाव हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है, लेकिन हम इस बदलाव के साथ बीमार पड़ जाते हैं। वास्तव में ऐसा क्यों होता है? कुछ लोग सोचते हैं कि हम जब अचानक ठंडे या गर्म मौसम के संपर्क में आते हैं तो बीमार पड़ जाते हैं जो कि सही नहीं है। मौसम में बदलाव हमारी इम्यूनिटी पर प्रभाव डालता है और जितनी कमजोर इम्यूनिटी होगी उतनी ही जल्दी वायरस या बैक्टीरिया हमारे प्रतिरक्षा तंत्र पर प्रभाव डालेंगे। घर से बाहर निकलने से पहले किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं।

ह्यूमिडीफ़ायर का प्रयोग करें

यदि आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां बहुत अधिक ठंडा या बहुत अधिक गर्म मौसम रहता है तो आप ह्यूमिडीफ़ायर का प्रयोग कर सकते हैं। यह आप को इंफेक्शन से बचा सकता है परन्तु यदि आप के घर में पहले से ही कोई व्यक्ति बीमार है तो इस के प्रयोग से बचें।

एक हेल्दी डाइट लें

विटामिन और खनिजों से भरपूर आहार का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे आप की इम्यूनिटी भी कमजोर नहीं होगी और आप के शरीर में किसी भी रोग से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होगी।

तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें

यदि आप का अंदर का शरीर सूखा रहता है तो यह आप के बीमार होने का पहला कारण बन सकता है। अतः आप को हमेशा अपना शरीर हाइड्रेटेड रखना चाहिए। इसके लिए आप जितना हो सके उतना तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यह आप के शरीर को बीमारियों से भी बचाता और आप को स्वस्थ भी रखता है।

फ्लू शॉट लें

यदि आप स्वयं को वायरस से और मौसम में आने वाले बदलाव के कारण उत्पन्न हुई बीमारियो से बचना चाहते हैं तो आप को फ्लू शॉट लेना चाहिए। ताकि घर से बाहर किसी संक्रमण के संपर्क में आने से बचे रहें। इसके साथ साथ अपने शरीर का पूरी तरह ध्यान रखें।

हल्का गरम कपड़ा पहनें

जरूरी है कि घर से बाहर जाते समय इन दिनों हल्का गरम कपड़ा जरूर पहने। ताकि शरीर में गर्मी बनी रहे वरना सर्द हवाओं के संपर्क में आने से आप बीमार पड़ सकते हैं। संभव हो तो सुबह शाम कुछ देर वॉक भी करें इससे शरीर में गर्मी बनी रहेगी। साथ ही भरपूर नींद लें। सबसे जरूरी बात मौसम में हो रहे बदलाव की अनदेखी करना ठीक नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source