Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कई बार हम नींद न आने की स्थिति को हल्के में ले लेते हैं। हालांकि हममें से कई लोगों को सिर्फ अपना पजामा बदलने, चादर ओंढ़ लेने और बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है जबकि दूसरों के लिए यह हमेशा इतना आसान नहीं होता है। आसानी से चैन की नींद लेना एक वास्तविक समस्या है और इसके साथ थकान और हताशा को भी जोड़कर देखा जाता है। अक्सर जब आप बहुत ज्यादा थक जाते हैं तो आपको नींद ज्यादा जल्दी आ जाती है लेकिन दूसरी स्थिति में क्या? अक्सर चैन की नींद ले पाना मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम ऐसी ही स्थिति में आपको चैन की नींद लेने के तरीके बता रहे हैं, जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकते हैं।
नींद एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आपके बिस्तर पर गिरते ही नींद आ जाएगी। आप दिन में जो भी करते हैं वह आपको जल्दी नींद दिलाने की संभावनाओं को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम एक घंटे बाहर प्राकृतिक रोशनी में घूमने का प्रयास करें और अगर आप कर सकते हैं, तो आप थोड़ी बहुत एक्सरसाइजया शारीरिक गतिविधि जरूर करें, जो आपके मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए अच्छा होगा।
जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन में वर्ष 2016 के प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, शुगर और सैच्यूरेटेड फैट से समृद्ध डाइट और लो फाइबर डाइट आपके सोने के तरीके को प्रभावित कर सकती है, साथ ही आपकी रात की नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है। आपके द्वारा खाए जाने वाले प्रोसेस्ड फूड की मात्रा को कम करने से भी आप रात को बेहतर तरीके से सो सकते हैं।
रात में सोने से पहले किसी भी ऐसी चीज का प्रयोग न करें, जिसकी वजह से आपको अनावश्यक रूप से उत्तेजना महसूस हो फिर चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक। इससे बचने के लिए आप किसी भी डिजिटल उपकरणों का प्रयोग न करें। फोन, टैबलेट और कंप्यूटर से निकलने वाली ब्लू रंग की रोशनी मेलाटोनिन को दबाने का काम करती है, जो आपकी नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार हार्मोन है।
अपने आप को व्यस्त या चिंतित मन को शांत करने के लिए किताब पढ़ने का प्रयास करें। अक्सर आप अपने बिस्तर के पास कुछ दिलचस्प किताबें या नॉवल रखें, जिन्हें पढ़ने पर आपको मजा आए। वैकल्पिक रूप से, माइंडफुलनेस ऐप्स पर दिखाई जाने वाली नींद की कहानियां सुनें या बिना किसी गीत के कुछ जेंटल संगीत भी सुन सकते हैं।
अगर आपको आसानी से नींद नहीं भी आ रही है तो बार-बार खुद को न कोसें। ऐसे बहुत से कारक हैं, जो आपकी नींद को प्रभावित करने का काम करते हैं और आपके नींद के घंटों को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसलिए अक्सर अपनी इच्छाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।