... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 15, 2022 6:32 PM IST
ऑफिस में बॉस की झिकझिक से सड़ रहा दिमाग? इन 5 तरीकों से दूर करें 'ऑफिस स्ट्रेस' और दूर भगाएं तनाव
अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं तो ऑफिस का प्रेशर आपको पता ही होगा। बहुत बार ऑफिस की झिकझिक, बॉस की डांट और साथी कर्मचारियों से लड़ाई आपको मानसिक रूप से परेशान करने के लिए काफी है। बहुत से शोध इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि ऑफिस में काम के दौरान वहां का माहौल सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जिस जगह काम को लेकर तनाव होता है, उसे टॉक्सिक वर्कप्लेस (Toxic Workplace) के रूप में जाना जाता है और ये आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों को ही प्रभावित करता है। ऑफिस का प्रेशर आपको स्ट्रेस, एंग्जाइटी और चिंता जैसी मानसिक बीमारियों का शिकार बना सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप इन मानसिक बीमारियों का शिकार न हों तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे आप ऑफिस की टेंशन को दूर कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर ऑफिस का तनाव या प्रेशरहावी न हो तो आपको फन एक्टिविटी में जरूर भाग लेना चाहिए। अक्सर तनाव को दूर करने के लिए ऑफिस में कई गतिविधियां कराई जाती हैं और आप इन गतिविधियों में शामिल होकर तनाव को दूर कर सकते हैं। आप डांस, योग या अन्य प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
अगर आप नौकरीपेशा हैं और चाहते हैं कि ऑफिस का तनाव आपके ऊपर हावी न हो तो इसके लिए आपको अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की जरूरत है। इन दोनों लाइफ में संतुलन बनाने से आपको तनाव और प्रेशर को दूर करने में मदद मिलेगी। ये बात सच है कि आपको अपने ऑफिस का काम ऑफिस में ही छोड़कर आना चाहिए, जिससे आपको वर्क-पर्सनल लाइफ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
ऑफिस में कभी भी अकेले में वक्त न बिताएं। आपको अपने ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ बातचीत करते रहना चाहिए, जिससे आपको तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आपके और आपके साथी कर्मचारी के बीच एक बॉन्ड बनेगा। आप अपनी परेशानी उनके साथ व्यक्त कर सकते हैं, जो आपकी परेशानी दूर करने में मदद करता है।
जरूरी नहीं जहां आप काम करते हों वहां आपको हर किसी की हां में हां मिलानी हो। अक्सर हां में हां मिलाना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। आपके लिए बेस्ट होगा कि आपको जो चीज सही नहीं लगी उसके बारे में तुरंत न कहें क्योंकि हां में हां मिलाना आपके लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है।
अक्सर आपके डेस्क या सीट पर साफ-सफाई न होना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसलिए आपको अपनी डेस्क और सीट को अच्छी तरह से डेकोरेट और साफ-सफाई करके रखना चाहिए। आप अपने सामने ऐसी प्रोत्साहित करने वाली चीजें लगाएं, जो आपको प्रोत्साहन दें और आपके दिमाग को सुकून मिले।