दिन में आती नींद को इन 5 टिप्स से कहें टाटा, बाय-बाय! जानें खुद को आलस और सुस्तपन से दूर रखने के 5 उपाय

आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप न सिर्फ दिन में आ रही नींद को बाय-बाय बोल सकते हैं बल्कि अपने आप को काम के लिए कैसे तैयार कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 19, 2023 3:52 PM IST

दिन के वक्त नींद आना एक ऐसी परेशानी है, जो बहुत से लोगों के लिए समस्या का सबब बन सकती है। दिन के वक्त नींद आने से न सिर्फ आपका मन काम में नहीं लगता है बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी भी बाधित होती है। बहुत से लोग अपने जरूरी काम तक नहीं निपटा पाते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो दिन में नींद आने की वजह से आप सही तरीके से पढ़ाई भी नहीं कर पाते होंगे। अब इस परेशानी से निजात कैसे पाई जाए? सबसे बड़ा सवाल यही है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप न सिर्फ दिन में आ रही नींद को बाय-बाय बोल सकते हैं बल्कि अपने आप को काम के लिए कैसे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिन में आने वाली नींद को दूर भगाने के 5 आसान टिप्स।

1-उठने का तय समय बनाएं

बहुत से लोग देर रात तक जागते हैं तो फिर सुबह देर से उठते हैं, जिसकी वजह से पूरा नींद चक्र बिगड़ जाता है। नींद चक्र को दुरुस्त बनाने के लिए रोजाना सही वक्त पर सोनाऔर सुबह उठना बहुत ही जरूरी है। आपकी छुट्टी भी है तो भी आप ये नियमित रूप से नियम बनाएं कि एक ही वक्त पर उठे और सोएं। ऐसा करने से आपको दिन के वक्त नींद नहीं आएगी।

2-उठकर चल दें

जब भी आपको लगे की दिन में आपको नींद आ रही है तो आप बिना कुछ सोचे-समझे उठकर चल दें। काम के बीच में 10 मिनट की वॉक आपको एनर्जेटिक बना सकती है और आप अगले 2 घंटे तक खुद को एनर्जी से भरपूर पाएंगे। इतना ही नहीं 10 मिनट की वॉक आपकी मांसपेशियों में नई जान फूंक देगी।

3-झपकी लें

अगर आप बहुत ज्यादा नींद जैसा कुछ महसूस कर रहे हैं तो एक घंटे की झपकी जरूर लें। एक घंटे की नींद आपको फिर से तरोंताजा कर देगी। इस बात का ख्याल रखें कि झपकी का समय 1 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए। रात को सोने से लगभग छह या सात घंटे पहले झपकी लेना अच्छा होता है।

4-रात को अच्छी नींद लें

दिन में नींद आने जैसी स्थिति से निजात पाने का आसान तरीका है रात को अच्छी नींद लें। औसतन हर व्यक्ति को रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की जरूरत होती है। अगर आप सही तरीके से नहीं सो पा रहे हैं या फिर आप बेचैन हैं, तो आपको नींद कम ही आएगी और नींद कम आने की वजह से आपको दिन में नींद आती है।

5-बेड पर लेटने से बचें

दिन के वक्त बेड पर लेटने से बचें क्योंकि जब आपको नींद आ रही होती है और बिस्तर पास में होता है तो आपके लिए और भी आसानी होती है। इसलिए जब भी नींद आए तो बेड पर लेटकर किताबें न पढ़ें, टीवी न देखें, वीडियो गेम खेलने से बचें। भले ही शुरू में ये मजा दें लेकिन आपको बाद में नींद आनी शुरू हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source