
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
International Women's Day 2024 : हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2024) मनाया जाता है। इस खास दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक, मानसिक, राजनैतिक, शैक्षिक इत्यादि क्षेत्र में उत्थान करना है। लेकिन आज भी कई महिलाएं हैं, जो इन क्षेत्रों में काफी पीछे रह गई हैं। वहीं, कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जो भले ही अपनी शिक्षा से एक अच्छा जॉब हासिल कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहती हैं। इसका मुख्य कारण वे खुद पर सही से ध्यान नहीं देती हैं। अगर आप एक कामकाजी महिला हैं और मेंटल हेल्थ से जूझ रही हैं, तो ऐसे में आपको अपने हेल्थ पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय की मनोचिकित्सर प्रोफेसर नीरा श्रीवास्तव बातचीत की है। आइए जानते हैं कामकाजी महिलाएं अपने मेंटल हेल्थ का किस तरह ख्याल रखें?
कई बार कामकाजी महिलाओं को अपने परिवार से ये सुनने के लिए मिलता है कि सिर्फ ऑफिस का काम करे, घर पर ध्यान मत दो, घर का काम में पीछे हो इत्यादि। इस तरह की बातों से उनके अंदर विश्वास की कमी होने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि दूसरों की बातों को इग्नोर करें और खुद पर विश्वास करें। हर किसी की बातों को दिल पर न लगाएं। अगर आप दूसरों की बातों को सुनकर खुद का विश्वास खोते हैं, तो इससे आपका ही मेंटल हेल्थ खराब होगा। इस बात को बिल्कुल भी न भूलें।
ऑफिस हो या फिर घर, हर जगह महिलाएं खुद को साबित करने में लग जाती हैं। ऐसे में वे किसी भी काम को न कहने से कतराती है। इस वजह से घर और ऑफिस के काम का लोड काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आज से हर काम के लिए हां कहना छोड़ दें। अगर काम का लोड काफी ज्यादा है, तो उसे न कहें। ताकि आप खुद को ज्यादा परेशान न करें।
घर और ऑफिस के लोगों को इंप्रेस करने के चक्कर में खुद को प्राथमिकता देना बिल्कुल भी न छोड़ें। कई महिलाएं घर और बाहर के काम में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वे खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में वे न सिर्फ बीमार पड़ती हैं, बल्कि इसकी वजह से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। इसलिए अपनी प्राथमिकता को बनाए रखें।
कामकाजी महिलाओं को सप्ताह में कम से कम 1 दिन खुद को समय देने की जरूरत होती है। इस दिन वे अपनी पसंदीदा चीजें करें जैसे- शॉपिंग पर जाएं, स्किन केयर करें, बालों की केयर करें इत्यादि। इस तरह की छोटी-छोटी चीजें मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में सहायक होती हैं।
कामकाजी महिलाएं अक्सर घर के सारे काम का लोड खुद पर ले लेती हैं। आपको इस बात को समझना होगा कि घर और बाहर दोनों को परफेक्ट तरीके से करने के चक्कर में आप खुद का स्वास्थ्य खोती जा रही हैं। इसलिए घर के काम को पूरा खुद से न करें, अपने पार्टनर या फिर हेल्पर की मदद लें। ताकि घर के काम का लोड आपके ऊपर कम हो सके।
कामकाजी महिलाओं को अपने मेंटल हेल्थ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सके। आप इन आसान से टिप्स को फॉलो करके अपने मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं।