... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
जीवन में कभी खुद से शुरू न करें ये 5 चीजें, सेहत के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी होगा खराब
आपने अक्सर सुना होगा कि हमारे बड़े-बुजुर्गों की कहावतें अक्सर सच हुआ करती हैं, जो कभी न कभी हमारे जीवन में हमें सही दिशा और दशा दोनों में काम आती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि ये कहावतें आखिर शुरू कहां से हुई। दरअसल हमारे बड़े-बुजुर्गों ने जो भी अपने जीवन में सीखा उसे अगली पीढ़ी की ओर बढ़ा दिया। यही कारण है कि हमें अपने बड़े-बूढ़ों से अक्सर ऐसी चीजें सुनने की मिल जाती है, जो शायद हम या तो पहली बार सुन रहे होते हैं या फिर खुद उसका अनुभव कर रहे होते हैं। ऐसी ही कुछ पुरानी बातों या कहावतों में कुछ चीजें शामिल हैं, जो हमारे जीवन को बना सकती है और बिगाड़ भी सकती हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग जीवन में कुछ चीजें कभी न शुरू करने की हिदायत देते हैं। इन हिदायतों को पालन कर न सिर्फ आप अपना जीवन बना सकते हैं बल्कि अपनी बिगड़ी हुई आदतों को सुधार भी सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें हमें कभी शुरू नहीं करना चाहिए तो इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने जीवन में कभी शुरू नहीं करना चाहिए।
आप लड़ाई-झगड़े को समाप्त भले ही कर सकते हैं, लेकिन ऐसे शख्स न बनें, जो लड़ाई शुरू करता हो। लड़ाई को समाप्त करना आपको इसपर कंट्रोल रखने में मदद करता है लेकिन झगड़ा या लड़ाई शुरू करने से आप मुसीबत में पड़ जाते या पड़ सकते हैं और आपको कभी पता नहीं चलेगा कि यह कितना आगे बढ़ सकता है।
कभी-कभार आप जल्दबाजी में होते हैं और आपके कॉन्ट्रैक्ट्स काफी साधारण से दिख सकते हैं, लेकिन कभी भी जल्दबाजी में हस्ताक्षर कर उन्हें बिगाड़ें नहीं। आपका हस्ताक्षर ठीक से पढ़ा जाना चाहिए और आपके रोजमर्रा के हस्ताक्षर के समान ही होना चाहिए। कागज पर आपके सिग्नेचर को स्क्रैच करने से किसी को आपके हस्ताक्षर की नकल करने में आसानी होगी और किसी भी फ्रॉड व्यक्ति के लिए आपके साथ जालसाजी करना आसान हो सकता है।
जैसे ही आपको महसूस हो कि आलस आपके ऊपर हावी हो रहा है तो कुछ करें और इसे एक तरफ धकेलने का प्रयास करें। खड़े हो जाएं और कुछ भी करना शुरू करें। कुछ भी। एक बार जब आप आलस्य को अंदर आने देते हैं, तो आप बर्बाद हो जाते हैं। आपका पूरा रूटीन गड़बड़ा जाता है और शरीर खराब होना शुरू हो जाता है। कभी भी बिस्तर पर लेटते समय सोशल मीडिया का प्रयोग न करें क्योंकि ये आपको अपने कार्यों को करने में आलस पैदा करेगा। ऐसा मत होने दें!
अपने ड्रिंक्स की कभी भी गिनती न करें क्योंकि जब भी आप अपने पेय पदार्थों की गिनती करते हैं तो तो आप अक्सर अधिक से अधिक शराब पीना शुरू कर देते हैं और उस पर बेवजह का पैसा खर्च करते हैं। ऐसा करने से आप शराब के आदि भी हो सकते हैं। जब आप ज्यादा से ज्यादा ड्रिंक पीते हैं, तो आपके शरीर का पीचए स्तर भी तेजी से बढ़ता है और भविष्य में आपके कई बीमारियों के शिकार होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप समझदारी से पिएं।
कभी भी कुछ ऐसा न शुरू करें जिसे आप नहीं करना चाहते हैं। अगर परिवार में किसी को किसी प्रकार की लत है तो ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाएं और ऐसे व्यक्ति के साथ रहें जिसने नशे की लत को खत्म कर दिया हो। यह थकावट भरा हो सकता है। भले ही शराब आपको तनाव करने में मदद करती हो लेकिन एक बार जब आप इसे पीना पसंद करने लगते हैं तो इसके आदि हो जाती हैं। इस लिए जरूरी है कि आप अपने ऊपर संयंम रखें और किसी भी चीज के आदि न बनें।