इम्यून सिस्टम को कमजोर और खराब कर रही हैं ये 5 चीजें, आज से ही छोड़ें नहीं तो होंगे इंफेक्शन का शिकार

आपके द्वारा किए जाने वाले कुछ काम आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाती है ।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 27, 2020 5:21 PM IST

इम्यूनिटी क्या है और इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में तो आप पहले भी बहुत बार पढ़ चुके हैं। इन दिनों इम्यूनिटी को लेकर जो हो हल्ला मचा हुआ है उसे लेकर हर कोई परेशान है। लेकिन इस बात को समझने की जरूरत है कि

इम्यूनिटी का बनना और बिगड़ना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए आपको थोड़ा समय लगता है साथ ही आपको ऐसे काम करने पड़ते हैं, जो आपके शरीर को नुकसान न पहुंचाएं। जी हां, आपके द्वारा किए जाने वाले कुछ काम आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाती है और उसे कमजोर करती हैं। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाती हैं।

चिंता (Anxiety)

तनाव और चिंता किसी रोगाणु से नहीं लड़ सकते हैं। बस इतना जान लीजिए कि चिंता करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कम से कम 30 मिनट तक कमजोर हो सकती है। लगातार तनाव भी आपके लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है और ये आपको फ्लू, हर्पिस जैसे अन्य वायरस से लड़ना मुश्किल बना देता है। अगर आप अपनी चिंता को हिला नहीं निकाल सकते हैं तो यह आपके सामान्य जीवन के रास्ते में आता रहेगा इसलिए अपने डॉक्टर से बात करें।

लो विटामिन डी (Low Vitamin D)

आपको शायद ये पता न हो लेकिन विटामिन डी आपको मजबूत हड्डियों और स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी होता है। विटामिन डी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी दुरुस्त बनाने का काम करता है। आप इस विटामिन को अंडे, फैटयुक्त मछली, और दूध व अनाज जैसे खाद्य पदार्थों से प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य का प्रकाश एक और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। गर्मियों में आपके हाथ, चेहरे और बॉडी पर केवल 5-15 मिनट की धूप आपको पर्याप्त विटामिन डी दे सकती है। आप आमतौर पर सप्ताह में 2-3 बार धूप ले सकते हैं। हां, सर्दियों में आपको थोड़ी अधिक मात्रा की जरूरत पड़ सकती है।

कुछ दवाइयां (Certain Medications)

एलर्जी, गठिया, ल्यूप्स, IBS, और अंग प्रत्यारोपण के इलाज में प्रयोग वाली दवाओं के कारण भी आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। दो बीमारियों की दवा एक साथ लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

बहुत कम फल और सब्जियां खाना (Too Few Fruits and Veggies)

फल और सब्जियों का पर्याप्त सेवन आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक सफेद रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। ताजी सब्जियां और नट्स व बीज जिंक, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, सी, और ई और अन्य पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जिनकी आपको स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यकता होती है। प्लांट-बेस्ड फूड भी आपको फाइबर देने का काम करते हैं, जो आपके शरीर के फैट प्रतिशत को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया मजबूत हो सकती है।

धूम्रपान (Smoke)

धूम्रपान करने से आपके फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचता है। अगर आप नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं, तो आपको सांस लेने में समस्या हो सकती है। ज्यादा धूम्रपान करने से आपको खांसी की समस्या हो सकती है और आपके कफ का रंग बदल सकता है, जो इस बात का संकेत है कि आपको फेफड़ों का संक्रमण होने की संभावना अधिक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source