Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में जब दिखाई दे ये 5 संकेत तो समझ लें वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं आप, अभी से बदलें अपनी ये 5 आदतें

क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग वक्त से पहले बूढ़े क्यों दिखाई देने लगते हैं। अगर नहीं तो आप इस लेख में पढ़ें ऐसे 5 संकेत जो बताते हैं आपको कि आप वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं।

शरीर में जब दिखाई दे ये 5 संकेत तो समझ लें वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं आप, अभी से बदलें अपनी ये 5 आदतें
शरीर में जब दिखाई दे ये 5 संकेत तो समझ लें वक्त से पहले बूढ़ें हो रहे हैं आप, अभी से बदलें अपनी ये 5 आदतें

Written by Jitendra Gupta |Updated : September 18, 2020 1:14 PM IST

बूढ़ा होना किसी को पसंद नहीं लेकिन कुछ लोग फिर भी उम्र से पहले बूढ़ा दिखने और बूढ़ा लगने की शिकायत करते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? हमारी जीवनशैली और हमारा खान-पान ही इस समस्या के पीछे जुड़ा हुआ है। हालांकि आप कुछ बदलाव कर खुद को बूढ़ा दिखने से बचा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका स्थायी समाधान ढूंढ रहे हैं तो ये 5 चीजें तुरंत शुरू कर दें। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे संकेतों के बारे में जिन्हें जानकर आप ये पता लगा सकते हैं कि आप वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं।

धीमे चलना

40 की उम्र में पहुंचने के बाद अगर आपके चलने की गति धीमी होने लगती है तो यह इस बात का एक संकेत हो सकता है कि आप सामान्य के मुकाबले अधिक तेजी से बूढ़े हो रहे हैं। शायद आप इस बात को न जानते हों कि वॉकिंग या चलना सबसे आसान और सबसे अच्छी एक्सरसाइज है, जिसे आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज को शुरू करने के लिए पहले, दिन में 5 मिनट से शुरू करें और समय के साथ इसे 30 मिनट तक ले जाएं। एक मिनट में 100 कदम तक चलने की कोशिश करें। (इसे ट्रैक करने के लिए, 10 सेकेंड में अपने चले कदमों को छह से गुणा करें।) इस एक्सरसाइज को आसान बनाने के लिए आप सपोर्टिंग शूज के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त का चुनाव करें।

सन स्पॉट

आपने शायद गौर न किया हो लेकिन ब्राउन रंग के स्पॉट अक्सर आपके चेहरे, हाथों और बाहों पर दिखाई देने लगते हैं। ऐसा आमतौर पर 50 से अधिक उम्र के लोगों के फेस पर होता है। फेस पर होने वाले ये धब्बे अधिकांश नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन ऐसा धूप में ज्यादातर समय बिताने के कारण होता है। अगर आपको अपने फेस पर कुछ ऐसा दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएंः

Also Read

More News

ये धब्बे काले पड़ने लगे।

अनका आकार बदलने लगे।

इनमें से खून आने लगे।

इनपर खुरदुरा महसूस होने लगे।

इससे बचने के लिए सनस्क्रीन लगाएं और इस तरह के स्पॉट को रोकने के लिए धूप में निकलने से पहले खुद को कवर करें। जब सूरज की रोशनी सबसे तेज हो, तो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

मेमोरी की समस्या

उम्र बढ़ने के साथ-साथ थोड़ा-थोड़ा याददाश्त पर फर्क पड़ने लगता है और 40 की उम्र में ऐसा होना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको 40 की उम्र से पहले नाम या कुछ बातों को याद करने में अधिक समय लगता है तो समझ लीजिए कि आप वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं। अल्जाइमर और अन्य प्रकार के डिमेंशिया के अधिकांश मामले 65 वर्ष की आयु तक नहीं होते हैं। इस बात को जान लें कि डिमेंशिया उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा नहीं है। अपने दिमाग को तेज रखने में मदद करने के लिए आपको निम्नलिखत काम करने चाहिए:

स्वस्थ खाएं

सामाजिक रूप से सक्रिय रहें

एक्सरसाइज करें

जोड़ों में दर्द

ऐसा नहीं है कि उम्र बढ़ने पर हर किसी को जोड़ों में दर्द होता हो। लेकिन ऑस्टियोआर्थराइटिस होने की संभावना आपकी उम्र के साथ-साथ बढ़ जाती है। पुरुषों में 45 वर्ष की आयु के बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं और महिलाओं में 55 के बाद। हालांकि इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन आप इसकी होने की गति को धीमा कर सकते हैं। सप्ताह में कम से कम एक घंटा व्यायाम करने में आपको इसकी प्रगति को धीमा करने में मदद मिल सकती है। लचीलापन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक जैसी एक्सरसाइज करें।

रूखी त्वचा

आपकी स्किन उम्र बढ़ने पर तेल का उत्पादन कम करने लगती है, जिसके काारण स्किन रूखी और बेजान दिखाई देने लगती है खासकर 40 के बाद ऐसा होने लगता है। लेकिन स्किन का रूखापन आपके द्वारा की जाने वाली चीजों के कारण भी हो सकता है। इसे रोकने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं:

निरंतर अंतराल पर नहाएं और हां गर्म नहीं बल्कि गुनगुने पानी से स्नान करना फायदेमंद होगा।

अपनी त्वचा को धीरे-धीरे साफ करें और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करना न भूलें।

तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

शुष्क हवा में बहुत समय व्यतीत न करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपकी स्किन अभी भी बहुत शुष्क है और खुजली हो रही है तो डर्माटोलोजिस्ट से तुरंत संपर्क करें।

About the Author

... Read More