... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 28, 2023 6:23 PM IST
शरीर में दिखाई देने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं टेंशन में हैं आप! जानें टेंशन से होने वाली बड़ी परेशानियां
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, बॉस की झिकझिक, वर्कलाइफ और निजी जिंदगी में झगड़ा जैसी तमाम चीजे हैं, जिन्होंने टेंशन बढ़ाने का काम किया है। ये टेंशन आपके शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करती है, जिससे बचने के लिए ज्यादातर लोग मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। लेकिन हालात कुछ ऐसे हैं कि ज्यादा दिनों तक ये परेशानी ज्यों की त्यों बनी रहती है। जी हां, टेंशन है कि कम होने का नाम नहीं लेती। तनाव के कारण हमारा खान-पान और हमारी बॉडी लैंग्वेज तक सभी चेंज हो जाती हैं। हालांकि बहुत से लोगों को ये पता ही नहीं होता कि वे तनाव में हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर पर बढ़ता दबाव उन्हें बीमार बनाने का काम करता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आप टेंशन में हैं या नहीं।
अगर आपका कुछ दिनों से काम में मन नहीं लगरहा है तो ये इस बात का संकेत है कि आप कहीं न कहीं टेंशन में हैं। जी हां, टेंशन की वजह से काम में न तो लगता है और न ही आप सही तरीके से प्रोडक्टिविटी दे पाते हैं, जिसका सीधा असर आपके करियर या फिर पढ़ाई पर हो सकता है।
अगर आपका पेट बहुत दिनों से ठीक नहीं है तो भी ये संकेत है कि आप कहीं न कहीं टेंशन में हैं। टेंशन की वजह से अक्सर आपका पेट बिगड़ सकता है और आपका पाचन खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपका पेट कई दिनों से साफ नहीं हो पा रहा है या फिर खना खाने का मन नहीं करता तो भी आप टेंशन में हो सकते हैं।
बिना किसी वजह से सिर में दर्द रहना या फिर सिर में भारीपन महसूस होना या फिर एक हिस्से में दर्द रहना भी टेंशन का एक संकेत है। दरअसल टेंशन की वजह से अक्सर लोगों को सिर में दर्द की शिकाय होती है, जो कि वक्त के साथ-साथ बढ़ती जाती है। अगर इसका उपचार न किया जाए तो ये समस्या आपको लंबे वक्त तक परेशान कर सकती है।
अगर कुछ दिनों से आपकी कमर में बहुत तेज दर्द रहता है या फिर दवा लेने के बाद भी आपका ये दर्द बंद होना का नाम नहीं ले रहा है तो आप टेंशन में हो सकते हैं। टेंशन का सीधा असर आपकी रीढ़ से जुड़ा हुआ होता है, जो कि वक्त के साथ-साथ बढ़ता जाता है। कमर दर्द का इलाज जरूरी है, जो कि आपकी टेंशन से जुड़ा हुआ है।
अगर आप छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं या फिर चीजों को रखकर भूल जाते हैं तो आप टेंशन में हैं, जिसकी वजह से याददाश्त कमजोर होने का खतरा बना रहता है। याददाश्त कमजोर होना भी टेंशन का एक संकेत है, जिसको दूर करने के लिए स्ट्रेस फ्री रहना बहुत ही जरूरी है।