शरीर में दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं आपकी नींद नहीं हो रही है पूरी, जानिए ठीक से न सो पाने के लक्षण

पर्याप्त नींद लेना हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है और अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं तो यह लक्षण आपको दिख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 24, 2023 7:01 AM IST

पूरी नींद लेना और आराम की नींद लेना शरीर के लिए काफी जरूरी होता है क्योंकि पूरा दिन काम करने के बाद शरीर को अच्छे से फंक्शन करने के लिए रेस्ट की भी जरूरत होती है इसलिए आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद तो जरूर पूरी करनी चाहिए। अगर नींद पूरी नहीं करते हैं तो आप के स्वास्थ्य पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपकी स्किन भी काफी डल लगेगी और आपकी एनर्जी भी बहुत ही कम होने लगेगी। साथ ही आपके मन में हमेशा नकारात्मक विचार आने शुरू हो जाएंगे और आप स्ट्रेस और प्रेशर का भी बहुत सामना करेंगे इसलिए नींद पूरी करना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आप को निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

ठीक से न सो पाने के लक्षण - Not Getting Enough Sleep Signs

आपकी स्किन डल दिखने लगेगी

अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपकी स्किन पर बहुत सारे एक्ने दिखने लगते हैं और आपकी स्किन काफी ड्राई और मुरझाई हुई सी लगेगी। इसका कारण भी स्लीप डिप्रिवेशन होता है।

आंखें नहीं दिखेंगी अच्छी

अगर आप पूरी मात्रा में नहीं नींद लेते हैं तो आपकी आंखों पर इसका प्रभाव दिखेगा। आपको काफी सारे डाक सर्कल तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही आंखों के आसपास सूजन महसूस होगी और काफी लाल आंखें हो सकती हैं।

मोटे हो सकते हैं

अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं तो आपका शरीर घेरलिन और लिप्टिन नाम के हारमोंस को कंट्रोल नहीं कर पाता है। जिस वजह से आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है और आप ओवर ईटिंग करने लगते हैं इसलिए आपका वजन बढ़ने का भी काफी रिस्क रहता है।

अनहेल्दी फूड खाना शुरू कर देंगे

अगर आप समय से नहीं सोते हैं पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपके शरीर को कुछ बाहर का या फिर जंक फूड खाने की क्रेविंग्स होने लगती हैं जो आपके शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है और इससे आप कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ा लेते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source