... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Olive oil is known to have anti-inflammatory, anti-aging, antiseptic and antibacterial properties.
सर्दियों में हमारी स्किन बहुत ज्यादा रूखी और बेजान सी दिखाई देने लगती है हालांकि बाजार में बिकने वाले मॉस्चराइजर हमारी स्किन को स्मूथ बनाने का दावा करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि मॉस्चराइजर आपकी स्किन को स्मूथ ही बनाए। इसलिए आपको प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है। जी हां, इन्हीं प्राकृतिक चीजों में शामिल है जैतून का तेल यानी की ऑलिव ऑयल। ऑलिव ऑयल आपकी त्वचा के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी एक बेहतरीन नुस्खा है, जो न सिर्फ आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है बल्कि आपकी स्किन को स्मूथ बनाता है। जैतून का तेल आपकी स्किन को स्मूथ बनाने के साथ-साथ स्किन को नरम भी बनाता है। बाहर बिकने वाले उत्पादों को स्किन पर प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट किए जाने की जरूरत बताई जाती है लेकिन जैतून का तेल बिना किसी चिंता के बालों और शरीर के बाकी हिस्सों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन और बालों के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
जैतून के तेल में मौजूद फैट आपके चेहरे पर लगे मेकअप से जुड़ जाता है और आपको अपने चेहरे की सफाई अच्छे तरीके से करने में मदद मिलती है। अगर कभी आपका मेकअप रिमूवर खत्म हो जाए और आपकी स्किन ड्राई व सेंसेटिव हो तो जैतून का तेल मेकअप के सभी अवशेषों को हटाने के लिए अद्भुत तरीके से काम कर सकता है। बेहतर परिणामों के लिए आप वॉटर बेस्ड फोम या जेल क्लीन्जर का उपयोग भी कर सकते हैं।
ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट एक फैटी लिपिड है, जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और आपकी त्वचा में होने वाले पानी के नुकसान को रोकने में मदद करता है। यह सीबम को बनाने में मदद करता है और जब आप इसे अपनी स्किन पर लगाते हैं तो ये आपकी त्वचा को कोमल बनाने का काम करते है। डैंप स्किन पर भी आप जैतून का तेल लगा सकते हैं। यह हाइड्रेशन को रोकने में मदद करता है और किसी भी प्रकार की जलन को शांत करता है।
आप अपने मैनीक्योर कलेक्शन में जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं। यह मॉइस्चराइजिंग ऑयल आपके नाखूनों को बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा को फटने और छीलने से भी बचा सकता है। आप अपनी उंगलियों को पानी में भिगोएं और किसी भी बैक्टीरिया को मारने और नाखूनों को शुद्ध करने के लिए उनपर एप्पल साइडर विनेगर लगाएं। ऐसा करने के बाद आप अपने नाखूनों पर जैतून के तेल से मालिश करें। यह आपको नाखूनों में होने वाली परेशानियों को दूर करेगा।
जैतून का तेल हाइड्रेटिंग शेविंग क्रीम बनाने के लिए प्रोयग किया जाता है और यह रेजर से होने वाली जलन से भी बचाता है। जैतून के तेल की कोमलता कटने और छिलने के जोखिम को कम करती है। अपने चेहरे पर शेविंग क्रीम के रूप में इसका उपयोग करना अच्छा नहीं है, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
जैतून के तेल में मौजूद विटामिन ई आपको कलर बालों या फिर ड्राई हेयर को फिर से नरिश करने में मदद करेगा। जैतून का तेल आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करेगा और बालों की चमक व ताकत बढ़ाएगा। बेहतर उपयोग के लिए आप अपनी स्कैल्प पर या फिर बालों की लंबाई पर जैतून का तेल गर्म कर लगा सकते हैं। इसका अधिक लाभ पाने के लिए आप पूरे सिर की मालिश कर सकते हैं।