
Also Read
घर के इन 5 कोनों से आती बदबू आपको बना सकती है बीमार! जानें किस कोने से आती बदबू है सेहत के लिए सबसे ज्यादा खराब
अगर आप सोचते हैं कि आप सिर्फ घर से बाहर निकलने पर ही बीमार पड़ते हैं तो आपके ये बात बिल्कुल गलत है क्योंकि आपके घर में छिपी कुछ चीजें ऐसी हैं, जो आपको बीमार बनाने के लिए काफी हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम तो सप्ताह में घर की एक बार जरूर सफाई करते हैं तो फिर ऐसा कैसे हो सकता है तो जरा रुकिए हम आपको बताते हैं आपके घर की ऐसी 5 जगहों के बारे में, जहां से आने वाली बदबू आपको परेशान कर सकती है और बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। इस लेख में जानिए घर के इन 5 कोनों से आने वाली बदबू आपको कैसे बीमार बना सकती है और आपको इन्हें दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।
जिन वॉशिंग मशीन में इस प्रकार के वॉशर होते हैं उनमें अक्सर बदबूदार फफूंद लगती है और फफूंद बढ़ता जाता है। यह आपकी आंख, नाक, गले और त्वचा को परेशान कर सकता है। इससे एलर्जी और अस्थमा का दौरा भी पड़ सकता है। दरवाजे को लोड के बीच खुला छोड़ने से फफूंद को वॉशिंग मशीन से दूर रखने में मदद मिल सकती है। रबर गैसकेट को नियमित रूप से सुखाने और साफ करने से भी वॉशिंग मशीन में फफूंद लगने से रोकने में मदद मिलती है।
गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया आपके किचन सिंक और नाली में जमा हो सकते हैं। जब आप बर्तन मांझते हैं तो सारा कचरा उसी में जाता है और रुक जाता है, जिसके कारण बदबू आ सकती है। ये बदबू आपको उल्टी, चक्कर जैसी समस्या का शिकार बना सकती है। इसे साफ करने के लिए सप्ताह में एक बार ऐसा करें:
ऐसा करने के बाद नल चालू करें और 6 अतिरिक्त बर्फ के टुकड़े भी डालें। जब गड़ागड़ाहट की आवास बंद हो जाए तो 30 सेकंड के लिए ठंडा पानी चलाएं। बर्फ, आपकी सिंक में फंसे फूड पार्टिकल्स को ढीला करने में मदद करती है। ब्लीच बैक्टीरिया को मारती है और नींबू के टुकड़े गंध को दूर करने में मदद करते हैं।
यह धूल, गंदगी, और पालतू जानवरों की रूसी या पेशाब को पकड़ सकता है। कारपेट में जमा गंदगी और बैक्टीरिया आपके घर में एक सड़न भरी गंध छोड़ देते हैं। इस बदबू को दूर करने के लिए मशीन के साथ सप्ताह में कम से कम 3 बार कारपेट को साफ करें। ऐसी मशीन का उपयोग करें, जिसमें HEPA (उच्च दक्षता वाले कण हवा) फिल्टर होता है। ड्राई स्टीम क्लीनिंग का उपयोग करके वर्ष में एक बार अपने कालीन को जरूर साफ करें।
स्पॉयलेज बैक्टीरिया एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो भोजन के स्वाद और गंध को खराब कर देता है। यह कम तापमान में बढ़ सकता है। अपने फ्रिज को साफ रखने के लिए गर्म, साबुन के पानी का उपयोग कर तुरंत वाइप अप करें। सफाई वाले उत्पादों से बचें क्योंकि वे रसायनों की तरह आपके भोजन का स्वाद बिगाड़ सकते हैं। सप्ताह में एक बार फ्रिज जरूर साफ करें और जो कुछ भी खराब हो गया है उसे तुरंत बाहर निकालें। बेकिंग सोडा का खुला हुआा डिब्बा आपके फ्रिज से गंध को बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकता है।
अगर आप तौलिया अक्सर नहीं धोते हैं, तो इसपर बैक्टीरिया प्रजनन करना शुरू कर देंगे और आपका तौलिया गंदे मोजे की तरह गंध देने लगेगा। एक अध्ययन में पाया गया कि मोराक्सेला ओस्लोन्सिस नाम का बैक्टीरिया बदबूदार कपड़े न धोने का मुख्य कारण है। सप्ताह में कम से कम एक बार अपने तौलिए को धोएं। अगर आप अधिक गर्म और नम क्षेत्र में रहते हैं तो आपको एक से ज्यादा बार तौलिए को धोने की जरूरत है। तौलिए को अलमारी में फेंकने के बजाए आप बाहर किसी हैंगिंग हुक पर भी डाल सकते हैं।