Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
क्या आप रात में जागने वाले उल्लू हैं? उल्लू से मतलब ये नहीं कि हम आपको कई जानवर कह रहे हैं या फिर आपके लिए कई अपशब्द कह रहे हैं बल्कि हम आपसे ये कहना चाह रहे हैं कि बहुत से लोगों को देर रात तक जागने की आदत होती है। कुछ लोग जानबूझकर देर से सोते हैं तो कुछ की रात करवटें बदलते हुए बीतती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये उनकी आदत बन जाती है। अगर वाकई में आप रात को नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपको नींद लाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।
बहुत से हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर हमेशा हर व्यक्ति को रात के वक्त हल्का भोजन करना की सलाह देते हैं। हल्का भोजन करने की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि आपके पेट में गैसऔर अपच की शिकायत न हो। ये समस्याएं आपकी रात की नींद खराब कर सकती हैं और आपका जीना मुहाल कर सकती हैं।
रात को हल्का भोजन करने के साथ-साथ आपके लिए ये जरूरी है कि आप रात का भोजन सही समय पर करें क्योंकि देर से भोजन करने पर आपको उसे पचाने के लिए समय नहीं मिल पाता और आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भोजन अच्छी तरह से नहीं पचेगा तो आपको बार-बार शौच के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए सही समय पर भोजन जरूर करें।
आपको हमेशा सोने से 30 मिनट पहले ही मोबाइल, टीवी व लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी नींद में किसी प्रकार का खलल नहीं पड़ता है। दरअसल इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी आपकी आंखों की कोशिकाओं को सिकोड़ देती हैं और उन्हें वापस अपने आकार में आने के लिए समय लगता है।
अगर आपको रात के वक्त नींद नहीं आती है तो सोने से पहले अपने पांव ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके सारी थकान उतर जाएगी और आप आराम से सो पाएंगे। ये तरीका बेहद किफायती है और आपको इससे ताजगी का अहसास भी होगा, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
रात को अच्छी नींद के लिए आपको अंत मे सबसे जरूरी उपाय करना है। जी हां, और वह है सोने के लिए आपका बिस्तार बहुत ही आरामदायक होना चाहिए और इसके अलावा कमरे में बिल्कुल शोर नहीं होना चाहिए। ये दोनों ही कारक आरामदायक नींद के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।