सर्दियों में गर्म पानी से कितनी देर नहाना चाहिए? ज्यादा देर नहाने से सेहत को होंगे नुकसान, पढ़ें 5 गलतियां

अगर आप सर्दियों में ज्यादा नहीं नहाते हैं तो भी आप अपनी स्किन को फायदा पहुंचा रहे हैं क्योंकि अगर आप अपने शरीर को सामान्य गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में लाते हैं तो यह वास्तव में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 25, 2020 5:31 PM IST

हर दिन नहाना आपकी एक आदत हो सकती है लेकिन तब, जब आप या तो बहुत ज्यादा थके हुए हों या फिर आप पसीने से तर-बतर हों। कुछ स्थितियों में आपको सप्ताह में रोजाना कम से कम बार नहाने की आवश्यकता हो सकती है। नहाने से आपकी त्वचा से तेल और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है लेकिन जरूरत से ज्यादा स्नान करने पर आपकी स्किन सूखी, खुजली वाली हो सकती है क्योंकि खराब बैक्टीरिया आपकी स्किन के रूखे होने पर उसके अंदर प्रवेश कर जाते हैं। अगर आप सर्दियों में ज्यादा नहीं नहाते हैं तो भी आप अपनी स्किन को फायदा पहुंचा रहे हैं क्योंकि अगर आप अपने शरीर को सामान्य गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में लाते हैं तो यह वास्तव में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा आप बहुत बार पानी भी बर्बाद होने से बचाते हैं। हालांकि इस लेख में हम आपको ये बताने की कोशिश कर रहे हैं सर्दियों में कितनी देर से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए।

गर्म पानी से इतनी देर न नहाएं

ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाना आपको बहुत अच्छा लगता होगा खासकर सर्दियों में, लेकिन गर्म पानी आपकी त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटा देता है और आपकी स्किन को रूखी और खुजली वाला बनाता है। गर्म पानी से ज्यादा देर न नहाएं और 5 से 10 मिनट तक आप गर्म पानी से नहा सकते हैं। इससे ज्यादा देर तक नहाना आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप एक्जिमा या सोरायसिस जैसी स्किन समस्याओं से परेशान हैं तो आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

गलत साबुन का उपयोग न करें

एंटीबैक्टीरियल साबुन अच्छे बैक्टीरिया सहित बहुत सारे बैक्टीरिया को मार सकता है। इसके कारण खराब बैक्टीरिया को हमारी स्किन पर हमला करने की अनुमति मिल जाती है। कठोर साबुन आपकी त्वचा को शुष्क कर सकते हैं, इसलिए हल्के तेलों के साथ हल्के साबुन, सौम्य क्लींजर के साथ अच्छे मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। अगर आपको एक्जिमा है या फिर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो सुगंध वाले साबुन आपकी त्वचा को और ज्यादा खराब बना सकते है । इसकी जगह आप खुशबू रहित साबुन का इस्तेमाल करें।

अपने तौलिए को बार-बार न धोना

गीला तौलिए बैक्टीरिया, मोल्ड, और वायरस के लिए प्रजनन स्थल के रूप में काम करता है। गंदे तौलिए से फफूंद, खुजली और मस्से भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए, सप्ताह में कम से कम एक बार अपने तौलिये को बदलें या धोएं और ये सुनिश्चित करें कि यह उपयोग के लिए पहले से सूखा हो।

बार-बार बालों को धोना

जब तक आपकी स्कैल्प ऑयली न हो तब तक आपको अपने बाल धोने की जरूरत नहीं है। अगर आपके बाल घुंघराले है या मोटे, या फिर आपने बाल पर कैमिकल लगाया हुआ है तो अपने बालों को ड्राई होने से बचाने के लिए कम से कम धोएं। बालों को धोने के बीच अंतर आपके बालों को ठीक रखने में मदद करेगा। यहां तक कि अगर आप हर दिन एक्सरसाइज करते हैं या फिर खूब पसीना बहाते हैं, तो नियमित रूप से बाल धोना सबसे अच्छा है।

नहाने के बाद मॉइस्चराइज न करना

लोशन, क्रीम, या कोई भी मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा में नमी को बंद कर काम करता है। इसे लगाने का सबसे सही समय आपके स्नान करने के बाद है। शरीर पर पानी के सूखने के कुछ मिनटों के भीतर ही बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source