डिप्रेशन से कैसे निपटें? लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव आपको डिप्रेशन से निकालने में हैं कारगर, पढ़ें इन्हें

मानसिक स्वास्थ्य इन दिनों में एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है और लोग अब इस बात को मान भी रहे हैं। लेकिन आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर इससे राहत जरूर पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 18, 2022 6:21 PM IST

आज के समय में बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार हैं, इसलिए ये समझना बहुत ही जरूरी है कि कैसे आपकी जीवनशैली आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसके अलावा कैसे आप इस स्थिति से उबर पाते हैं इसका पता लगाना बहुत ही जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य इन दिनों में एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है और लोग अब इस बात को मान भी रहे हैं। हालंकि इससे उबर पाना इतना आसान नहीं है लेकिन आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर इससे राहत जरूर पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 टिप्स के बारे में, जो आपको इस समस्या से राहत दिलाएंगे।

डिप्रेशन को दूर करने के 5 आसान टिप्स

1-कुछ नया करें

जीवन में प्रेरणा की कमी और थकान रहना डिप्रेशन के शुरुआती संकेत हैं। इस स्थिति को और खराब बनाता है आपका डेली का रूटीन इसलिए इसे ब्रेक करें और कुछ नया करने का प्रयास करें। जब आप अपने पसंद के काम अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो आपका ध्यान भटकता है और आपके अंदर हैप्पी हार्मोनबढ़ते हैं। इसलिए रोजाना कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करें।

2-अच्छी बातों को लिखें

दिन में जो कुछ हुआ उसे लिखना अच्छा होता है लेकिन दिन में आपके साथ जो अच्छा हुआ हो उसे लिखना आपके लिए फायदेमंद होता है। इसलिए ऐसी बातों को भी लिखना शुरू करें, जो आपको अच्छा महसूस कराए फिर चाहे वो फैमिली से जुड़ी हों या फिर दोस्तों से जुड़ी या फिर जॉब से जुड़ी। ये आपको फील गुड महसूस कराती हैं।

3-जो पसंद नहीं उसे न करें

अगर आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर नाखुश हैं तो उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपने विचार को बदलें और जैसा चाहते हैं वैसा करने की कोशिश करें। विचार बदलने से आपको बेहतर महसूस होता है और आप जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने में विश्वास करते हैं।

4-अच्छी नींद लें

नींद शारीरिक आराम से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये आपके दिमाग को साफ रखने में मदद करती है और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, खासकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए। शोधकर्ताओं का मानना है कि दिन में कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लेकर आप खुद को बेहतर महसूस करा सकते हैं।

5-हेल्दी डाइट लें

हेल्दी और संतुलित डाइट हमेशा से बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी मानी जाती है। बी12 और ओमेगा 3फैटी एसिड की कमी वाली डाइट दिमाग के कुछ हिस्सों में सूजन को बढ़ाती है, जो हमारे मूड को खराब करते हैं। इसलिए व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source