... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 28, 2018 2:54 PM IST
अच्छी नींद के पांच उपाय। ©Shutterstock
नींद अगर रात में बार-बार खुलती है तो यह समस्या आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। कभी-कभी नींद का खुल जाना तो चलता है लेकिन अगर यह आपके साथ अक्सर होता है तो इससे आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर रात में अच्छी नींद नहीं आती तो इंसान के मेटाबॉलिज्म पर इसका सीधा असर पड़ता है और कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों का कारण बनता है। अगर आपको भी नींद ठीक से नहीं आती तो आपको इन पांच में से एक उपाय को करके देखना चाहिए।
तनाव या टेंशन फ्रीः नींद ठीक से न आने का सबसे अहम कारण तनाव को माना जाता है। अगर आप किसी टेंशन में रहते हैं तो आपको ठीक से नींद नहीं आती जिसकी वजह से रात में बार-बार नींद खुल जाती है। अगर आपको भी किसी तरह का तनाव है तो सोने से पहले तनाव कम करने की कोशिश करें और उस बारे में सोचना बंद कर दें। इसका सबसे करागर तरीका है किताब पढ़ने की आदत डालें जो आपको अन्य बातों से अलग कर देगी। ये भी पढ़ेंः शिरोधारा–तनाव दूर करने के लिए एक आयुर्वेदिक तकनीक।
पैर व तलवों की मालिशः अगर आप नींद न आने की परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो आपको सोने से पहले अपने पैरों की मालिश करनी चाहिए। तलवों और पैरों में तेल लगाकर ठीक से मालिश करें। मालिश आपको तनावमुक्त करता है और अच्छी नींद आती है। ये भी पढ़ेंः बहुत फायदेमंद है जैतून का तेल, मालिश के हैं ये फायदे।
दूध का सेवनः सोने से पहले अगर आप गुनगुना दूध पीते हैं तो आपको अच्छी नींद आती है। रात में खाने को लेकर भी सतर्क रहें, रात में बहुत ज्यादा मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ज्यादा मसालेदार भोजन अपच का कारण बनते हैं और नींद भी ठीक से नहीं आती है। ये भी पढ़ेंः क्या प्रेगनेंट महिला को हल्दी का दूध पीना चाहिए ?
कपड़ेः अच्छी नींद के लिए सोते वक्त पहने जाने वाले कपड़ों का भी खास महत्व होता है। सोते वक्त कम से कम कपड़े पहनना चाहिए। हल्के व आरामदायक कपडें ही पहनें, कोशिश करें कि आप सुती कपड़े पहने।
दिनभर की बातों को भूलनाः जी यह सबसे जरूरी काम होता है अच्छी नींद के लिए। अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं तो आपको दिनभर की सारी बातों को भूलकर सोना चाहिए। दिमाग को हल्का करें और चाहें तो ध्यान या योग का भी सहारा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः विश्व एड्स दिवस 2018ः एचआईवी-एड्स का इतिहास।
ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?
ये भी पढ़ेंः सर्दी में विटामिन ई का सेवन क्यों है जरूरी ? जानें विटामिन ई के मुख्य स्रोत।
ये भी पढ़ेंः आयरन की कमी से बच्चों में बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा।
ये भी पढ़ेंः त्वचा और बालों की चमक के लिए ठंड के मौसम में बेहद कारगर है ये तेल।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.