
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 17, 2021 11:57 AM IST
Image credits by: सुबह अच्छे कामों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत।
एक बेहतर और अच्छे दिन के लिए जरूरी होता है कि आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे ढंग से करें। लेकिन आपकी सुबह को आपकी ही कुछ गलतियां बिगाड़ रही हैं और इन आदतों का फर्क सिर्फ सुबह पर ही नहीं बल्कि आपकी पूरे दिन पर पड़ता है। इसके कारण हो सकता है आप दिन में सुस्त और कम प्रोडक्टिव महसूस करें। अगर आप इन स्थितियों से बचना चाहते हैं तो आपको सुबह उठ कर कुछ गलतियां करने से बचना होगा। आप जब वह गलतियां करते हैं तो आपको बहुत नॉर्मल लगता है लेकिन धीरे-धीरे आपकी यह गलतियां आपकी आदतों में तब्दील होने लग जाती हैं और फिर इन आदतों को बदलना आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। इसलिए आपको पहले से ही यह आदत बनाने से खुद को रोक लेना चाहिए ताकि आपके आगे की लाइफ पर ज्यादा फर्क न पड़े। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वह गलतियां (Bad Morning Habits) जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए।
देर से उठने से आपकी सेहत पर एक उल्टा प्रभाव पड़ता है और केवल देर से उठना ही यहां चिंता की बात नहीं है बल्कि यह आपका रोजाना का रूटीन बदलने की आदत बन जाती है। आपको हर रोज सोने का और उठने का एक ही समय बनाना चाहिए ताकि आपके लाइफस्टाइल में एक स्थिरता बनी रहे और जब आप रोज एक ही समय पर उठना चाहते हैं तो इसके लिए अलार्म भी भर सकते हैं लेकिन अलार्म की बंद करने की बजाए इस रूटीन का सख्ती से पालन करें।
सुबह-सुबह अच्छी नींद आने के लिए आपके कमरे में बाहर की रोशनी न आए इसका तो आप प्रबंध करके ही सोते होंगे लेकिन ऐसा न करें क्योंकि बाहर की रोशनी आपके शरीर के लिए एक अलार्म का काम करती है ताकि आप रोजाना एक समय पर उठ सकें और आपके अंदर एक एनर्जी आ पाए। यह आपको फालतू के इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन से भी बचाती है।
वर्कआउट करने से आपके शरीर को तो लाभ मिलता ही है साथ में यह आपकी मानसिक सेहत के लिए और एक अच्छे दिन की बढ़िया शुरुआत करने के लिए भी बहुत अच्छा होता है इसलिए आपको हर रोज वर्कआउट करना चाहिए चाहे वह वर्कआउट कुछ ही समय का क्यों न हो। इससे आपका वजन और खान पान भी नियंत्रण में रहेगा और आप ओवर ईटिंग करने से भी बच सकेंगे।
अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो आपके शरीर को इसकी आदत हो जाती है और अगर आप एक दिन भी कॉफी को छोड़ देते हैं तो इससे आप पूरा दिन सुस्त महसूस करते हैं इसलिए अपनी दिनचर्या को किसी भी तरह टूटने न दें और एक ही डेली रूटीन का पालन करें। अगर आप कुछ बदलाव करते हैं तो फिर उस बदलाव का भी रोजाना पालन जरूर करें।
रात में अच्छी नींद आने के लिए और अगले दिन समय पर उठने के साथ साथ अगर आप अपनी रोजाना की पर्याप्त नींद की मात्रा पूरी करना चाहते हैं तो आपको रात में देर से नहीं सोना चाहिए बल्कि सही समय पर सो जाएं। इसका मतलब आप हर रोज एक ही समय पर उठेंगे और एक अच्छे दिन की शुरुआत कर सकेंगे जिसमें हर काम समय से ही हो रहा होगा।
अगर आप इन सब गलतियों को करने से बचेंगे तो आपकी सुबह और आपका पूरा दिन बहुत अच्छा जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.