... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 5, 2021 7:39 PM IST
Image credits by: आपकी ये 5 गंदी हरकतें आपको बनाती हैं वक्त से पहले बूढ़ा, आज से बंद कर दें नहीं तो लोग कहेंगे 'बुड्ढा'
Bad habits that age you faster : मौजूदा वक्त में आपने गौर किया होगा कि बहुत से लोग समय से पहले बुढ़ापे का शिकार हो रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? जी हां, आपके द्वारा की जाने वाली कुछ गंदी हरकतें ही आपको समय से पहले बूढ़ा बना देती है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हम अक्सर ऐसी कुछ गलतियां कर बैठटे हैं, जिनके कारण आप जल्दी बूढ़ा लगने लगते हैं इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 बातों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं।
धूम्रपान
सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है और ये आपको समय से पहले बुढ़ापे का शिकार बना देता है। एक शोध के मुताबिक, धूम्रपान करने वाले बच्चों के भी चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, धूम्रपान करने वाल बच्चों की पलकें झुकी हुई थीं और आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी थी।
तनाव
तनाव भी व्यक्ति के चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षणों का कारण बन जाता है। एक शोध के मुताबिक, तनाव के कारण हमारे सेल्स मरने लगते हैं, इतना ही नहीं इससे लोगों को ह्दय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सही नींद न ले पाने से झलकता है बुढ़ापा
नींद न आने की समस्या भी लोगों को तेजी से बुढ़ापे का शिकार बना रहा है। वे लोग, जो सही नींद नहीं ले पाते हैं उनके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापा झलकने लगता है। एक अध्ययन के अनुसार, रात को अच्छी नींद लेने से आप लंबे समय तक स्किन को जवां बनाए रख सकते हैं। अच्छी नींद आपके चेहरे पर मौजूद फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद करती है।
सोडा पीने से होता है नुकसान
होता यूं है कि सोडा पीने से कोशिकाओं की उम्र में वृद्धि हो जाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, शुगर वाली ड्रिंक्स सेल की उम्र बढ़ाने का काम करती है। अध्ययन के मुताबिक, मीठे सोडा लगातार पीने से मेटाबॉलिक डिसीज हो सकती है।
चेहरे पर खुशी न होना
चेहरे पर खुशी न हो तो भी आपके चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चेहरे पर खुशी होने से कम उम्र में चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियां कम हो जाती हैं। वहीं चेहरे पर रहने वाली मुस्कान आपको खुश रखती है और ऊर्जा से भर देती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.