... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 4, 2020 4:42 PM IST
सोने से पहले ये 5 गलतियां आपको जागने के लिए कर सकती हैं मजबूर, अगली सुबह डार्क सर्कल और सूजी हुई दिखेंगी आंखें
अक्सर बहुत से लोग रात में नींद न (awake allnight )आने की शिकायत करते हैं और करें भी क्यूं न क्योंकि वह दिन में ऐसे काम करते हैं, जिनके कारण उन्हें नींद नहीं आती है। अगर आपको भी रात को सोने में दिक्कत आती है तो आपको अपना रूटीन चेंज करने की जरूरत है। अक्सर आप ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण आपको रात को नींद (awake allnight ) नहीं आती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 कारण बता रहे हैं, जिनके चलते आपको नींद नहीं आती है। तो आइए जानते हैं।
कॉफी में कैफीन होता है यह एप्पल पाई के साथ एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। लेकिन अगर आप रात को 3 बजे तक जानते हैं तो ये पेय आपके और आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।। चाय, चॉकलेट, सोडा, और एनर्जी ड्रिंक जैसी बहुत सी चीजों में कैफीन का सेवन किया जाता है और ये आपके रातों की नींद को उड़ा सकता है।
शाम को अपना काम समाप्त करने के बाद एक पैग लगाने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता, सही कहा ना? बिल्कुल गलत। शराब गहरी नींद के साथ खिलवाड़ करती है, जो आपके मस्तिष्क के आराम, स्मृति और अन्य चीजों के लिए महत्वपूर्ण है। यह आपकी नींद में खलल डाल सकती है और आपको आलसी बना सकती है। शराब पीने के बाद एक व्यक्ति अक्सर कुछ घंटों के लिए जग रहता है।
रात में कृत्रिम प्रकाश नींद के लिए बेहद खराब साबित हो सकता है। स्मार्टफोन, टीवी और कंप्यूटर की नीली रोशनी विशेष रूप से आपकी आंखों के लिए खराब है। अगली सुबह आपकी आंखें सूजी हुई न दिखाई दे इसलिए आपको सोने से 2 से 3 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर देनी चाहिए।
दोपहर में छोटी सी झपकी सुकून देती है लेकिन रात की नींद खराब कर सकती है। अगर आप दोपहर 3 बजे के बाद सोते हैं तो आपकी रात की नींद देर से ही शुरू होगी। इसलिए दिन में कोई झपकी नहीं और सोने से पहले कोई कॉफी नहीं। नींद आए तो चेहरे पर ठंडे पानी की छींटे मारे या फिर तेज चलें, जिससे आपको फिर से हिलने पर मजबूर होना पड़ेगा।
आपने शायद यह देखा है कि जब रूम में गर्मी होती है तो सोना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी नींद की गुणवत्ता को भी नुकसान पहुंचा सकता है। उच्च आर्द्रता इसे और भी बदतर बना सकती है। इसलिए अपने रूम में पंखा या फिर गर्मी लगने पर एसी जरूर चलाएं। सर्दियों में पंखा चलाकर सोना सही रहेगा।