Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हमेशा रहते हैं परेशान? इन 4 तरीकों से बेहतर बनाएं अपना मानसिक स्वास्थ्य, जानें खुद से कैसे करें

अगर आप मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं तो हम आपको ऐसे 4 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं।

हमेशा रहते हैं परेशान? इन 4 तरीकों से बेहतर बनाएं अपना मानसिक स्वास्थ्य, जानें खुद से कैसे करें
हमेशा रहते हैं परेशान? इन 4 तरीकों से बेहतर बनाएं अपना मानसिक स्वास्थ्य, जानें खुद से कैसे करें

Written by Jitendra Gupta |Published : February 8, 2022 10:47 AM IST

जब कोई दूसरा आपकी केयर करता है तो आपको अच्छा महसूस होता है लेकिन जब आप खुद को ही प्रोत्साहित करना बंद कर देते हैं तो चिंता होना स्वभाविक है। खुद के लिए समय न निकाल पाना भी आपको हतोत्साहित कर देता है फिर चाहे उसके पीछे की वजह आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां हो, काम का तनाव हो, सामाजिक प्रतिबद्धताएं हो या फिर दूसरी चीजें, जो आपको खुद की चिंता करने से रोकती हैं। लेकिन जब बात अपने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण की होती है तो हमारे लिए खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप भी अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं और मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं तो हम आपको ऐसे 4 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 तरीके।

खुद से करें ये 4 उपाय और मानसिक स्वास्थ्य बनाएं बेहतर

1-न कहना सीखें

न कहना खुद की देखभाल करने का पहला नियम है। न कहने की क्षमता कहीं न कहीं आत्म-विश्वास से जुड़ी हुई है। जिन लोगों का आत्म-विश्वास या फिर इच्छाशक्ति कमजोर होती है उनमें दूसरे को न कहने से डर होता है और वे अपनी जरूरतों पर दूसरे की जरूरतों को हावी होने देते हैं। इसलिए कभी-कभार न कहने से आपके लिए नए अवसर और अनुभव दोनों खुलते हैं।

2-जो कुछ भी हो लिखें

आपके दिल में, जो कुछ भी हो उसे लिखें। ऐसा करने से आपको अपने मन में मौजूद जटिलताओं और भावनाओं को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपके मन में सकरात्मक ख्याल और खुद से बात करने की शक्ति भी आएगी। अगर आप एंग्जाइटी और डिप्रेशन से परेशान हैं तो ये आपको इनसे उबारने में भी मदद करेगा और आपका दिमाग पहले से बेहतर तरीके से काम करेगा, आपका ध्यान बेहतर होगा और आपके विचार व भावनाएं पहले से स्पष्ट होंगी।

Also Read

More News

3-सकरात्मक सोच वाले लोगों के आस-पास रहें

ऐसे लोगों के आस-पास रहना, जो आपके मूड को बेहतर बना सकते हैं, खुद की देखभाल करने का एक जरूरी हिस्सा हो सकता है। इतना ही नहीं जब आपके पास सकरात्मक सोच वाले व्यक्ति होंगे तो आपके पास नकरात्मकता और गलत सोच के लिए समय ही नहीं होगा। जिन लोगों का परिवार या फिर सामाजिक रिश्ते मजबूत होते हैं वो हेल्दी रहते हैं खासकर उन लोगों के मुकाबले, जिनके पास ये सब नहीं होता है। आपको अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ प्लान बनाना चाहिए या फिर नए लोगों से मिलना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4-ध्यान लगाएं

ध्यान लगाने के ढेर सारे फायदे हैं फिर चाहे वो शारीरिक रूप से हो या फिर भावनात्मक रूप से। ये न सिर्फ तनाव को कम करने में मदद करता है बल्कि एंग्जाइटी, डिप्रेशन को भी दूर करता है और आपको खुद से जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा ध्यान लगाने से आपकी अंदरुनी क्षमता में सुधार होता है, जागरुकता बढ़ती है और नींद भी बेहतर तरीके से आती है।

About the Author

... Read More