रोजाना की जिंदगी में 3 तरह के सिरदर्द आपको करते हैं परेशान, जानें रोजाना के सिरदर्द से छुटकारा पाने का आसान तरीका

अगर आप रोजाना होने वाले सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो जरूरी है उसे समझे और उसका सही तरीके से इलाज करें। आइए जानते हैं किस प्रकार के सिरदर्द करते हैं आपको परेशान।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 27, 2021 9:39 AM IST

रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता के कारण समय-समय पर सिरदर्द (Types of Headaches) होना स्वभाविक है और ये एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब ये स्थिति बहुत आम हो जाती है और आपकी रोजाना की गतिविधियों में बाधा पैदा करने लगती है। सिरदर्द को एक क्रॉनिक स्थिति मान लिया जाता है खासकर तब, जब आप इसे नियमित रूप से महसूस करने लगते हैं। किसी व्यक्ति को रोजाना होने वाले सिरदर्द (Types of Headaches) में इतना तेज दर्द होता है, कि उसके लिए चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है और कुछ स्थितियों में दर्द दूर भी नहीं होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना की जिंदगी में आप किस तरह के सिरदर्द महसूस करते हैं और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

कैसे निपटें इन विभिन्न प्रकार के सिरदर्द से?

बहुत से लोगों को दूसरों की तुलना में सिरदर्द काफी तेज होता है। यूं तो अलग-अलग प्रकार के क्रॉनिक सिरदर्द (Types of Headaches) होते हैं और उनमें से प्रत्येक के लक्षण, बढ़ाने वाले कारक और उपचार भी अलग-अलग प्रकार का होता है। इनका बेहतर तरीके से प्रबंधन करने के लिए आपको रोजाना की जिंदगी में होने वाले अलग-अलग प्रकार के सिरदर्द को बेहतर तरीके से समझना बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम आपको 3 मुख्य प्रकार के सिरदर्द के बारे में बता रहे हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि कैसे इन्हें ठीक किया जा सकता है।

क्रॉनिक टेंशन से होने वाला सिरदर्द (Chronic tension headaches)

क्रॉनिक टेंशन से होने वाला सिरदर्द सबसे आम प्रकार का सिरदर्द है, जिसे ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी में अनुभव करते हैं। ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि आपके माथे की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है, जिससे सिर के दोनों ओर दर्द होने लगता है। इस तरह का दर्द हल्के से मध्यम प्रकार का होता है और आपके दैनिक जीवन में किसी प्रकार की बाधा पैदा नहीं करता है। इस प्रकार का दर्द माइग्रेन से भी जुड़ा हो सकता है, जिसमें आपको गंभीर दर्द हो सकता है।

क्रॉनिक टेंशन से होने वाला सिरदर्द के कारण

तेज शोर

धुएं

गैजेट्स की चमकदार नीली स्क्रीन

डिहाइड्रेशन

क्रॉनिक टेंशन से होने वाला सिरदर्द से बचने के उपाय

एक दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

लगातार अंतराल के बाद अपने काम से ब्रेक लें।

क्रॉनिक माइग्रेन (Chronic migraines)

माइग्रेन का दर्द आमतौर पर सिर के एक हिस्से में होता है। ये अधिकतर जेनेटिक विकार के कारण होता है, जिसमें आपके मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर में खराबी, सूजन या फिर संचारण गतिविधियों में बाधा आना शामिल है। इस तरह के सिरदर्द से जूझ रहे लोग अक्सर बहुत तेज दर्द महसूस करते हैं, जो कई दिनों तक रह सकता है। माइग्रेन का सिरदर्द रोशनी, आवाज और सुगंध के संपर्क में आने से बढ़ सकता है। यह आमतौर पर एक प्रकार का एपिसोडिक विकार है और इसके पीछे कई जीवनशैली कारक छिपे हो सकते हैं। ये मेडिकल शॉप से खरीदी गई दवाओं के अत्यधिक उपयोग के कारण हो सकता है। इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आपको शराब, डाइट और तनाव से दूर रहना चाहिए।

कैफीन से होने वाला सिरदर्द (Caffeine headache)

जैसा कि नाम से ही मालूम होता है कि इस प्रकार का सिरदर्द एक दिन में अत्यधिक कैफीन के सेवन से होता है। दरअसल कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा हमारे मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को प्रभावित करती है। एक दिन में सीमित मात्रा से बहुत अधिक सेवन करने पर आपको इस प्रकार का सिरदर्द होता है। इतना ही नहीं इसे अचानक छोड़ने से भी आपको सिरदर्द हो सकता है। जिन लोगों को बार-बार माइग्रेन होता है, वे ज्यादातर कैफीन के कारण ही होता है। इससे बचने के लिए सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करें। दिन में दो बार 250 मिलीलीटर कॉफी पर्याप्त मात्रा से अधिक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.