Motivational tips to beat disappointment in hindi: हताशा से मन हुआ परेशान, ये 3 काम कर वापस पाएं हौंसला

अगर आप भी किसी कारणवश हताशा या फिर निराशा से जूझ रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 3 ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो हताशा को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 10, 2021 5:14 PM IST

जीवन में हताशा का अपना ही महत्व होता है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिस प्रमोशन का वेट आप लंबे समय से कर रहे थे उसे आपके जूनियर को दे दिया गया हो? या फिर आपके किसी यूनिक आइडिया को आपका दोस्त चुरा ले गया हो? या फिर आपके काम को तवज्जो मिलने के बजाए किसी और के काम को प्राथमिकता दी गई? इन सभी स्थितियों में आपके साथ सिर्फ एक ही चीज लगती है और वो है निराशा। आप अपनी योग्यता, क्षमताओं पर सवाल उठा सकते हैं, और इस बात पर रो भी सकते हैं कि यह हमेशा आपके साथ होता है। हालांकि, आप इसमें अकेले नहीं हैं। निराशा या फिर हताशा न केवल आपका दिल तोड़ सकती है बल्कि यह आपको विश्वास भी दिला सकती है कि दुनिया एक बुरी जगह है।

इन सभी चीजों के दौरान आपको यह याद रखने की जरूरत है कि अच्छे और बुरे दिन जीवन का एक अभिन्न अंग हैं, और कोई भी व्यक्ति थोड़ी सी निराशा और दिल टूटने के बिना वास्तव में अपने जीवन का आनंद नहीं ले सकता है। जी हां, हताशा अपने साथ कुछ कर-गुजरने की ताकत लेकर आती है। अगर आप भी किसी कारणवश हताशा या फिर निराशा से जूझ रहे हैं तो इस लेख में हम आपको 3 ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो हताशा को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

निराशा को दूर करने के आसान उपाय

हमेशा नहीं रहती निराशा

कभी-कभी कु चीजें हमें अब अंदरूनी रूप से काफी चोट पहुंचाती हैं और ये वही चीजें होती हैं, जिन पर हम भविष्य में हंसते हैं क्योंकि जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं, तो आप ऐसी स्थिति पर प्रतिक्रिया करने के लिए खुद को बेवकूफ महसूस कर सकते हैं। इसलिए, अपने भाग्य और लोगों पर भरोसा करने की आपकी क्षमता को कोसने के बजाय, आराम से बैठें। अपने आप को आश्वस्त करें कि यह किसी भी चीज का अंत नहीं है और यह जल्दी ही बीत जाएगा।

हर चीज के होने के पीछे होता है कारण

इस बात से ज्यादातर लोग सहमत होते हैं कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। याद रखें कि खोए हुए प्रमोशन से आप खुश थे? क्यों? क्योंकि इसने आपको एक बेहतर नौकरी की ओर बढ़ने का मौका दिया। और वह असफल रिश्ता जिसके बारे में आप हंसे? क्योंकि आप उस एक व्यक्ति की वजह से अपना जीवनसाथी ढूंढ पाए, जिसने आपको निराश किया। तो यह विश्वास करने के बारे में है कि सब कुछ एक कारण से होता है, और अंत में, आपको इसका कभी पछतावा नहीं होगा।

आपको बहुत कुछ सीखा देती है निराशा

इस बात में कोई दो राय नहीं कि हताशा अपने साथ एक ऐसा सबक लेकर आती है जिसे आप जीवन भर याद रखेंगे। आप या तो सीखेंगे कि क्या नहीं करना है, या कैसे नहीं करना है। तो, यह आपके लिए फायदे का सौदा है। भले ही आपको वह नहीं मिला जो आप चाहते थे, आपको उससे भी अधिक कीमती चीज़ मिली है। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप इससे सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। किसी चीज को दूसरा मौका देने की सोचकर वही गलतियां कभी न दोहराएं। हां, हर स्थिति अलग होती है, और सभी लोग एक जैसे नहीं होते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी गलतियों को दोहराएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source