रात को इन 3 तरह से सोने पर शरीर को होते हैं जबरदस्त फायदे, लेकिन झेलनी पड़ सकती है ये दिक्कतें भी

आपके सोने की पोजीशन भी आपकी नींद की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसी तीन स्लीप पोजिशन के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 27, 2021 7:42 PM IST

शरीर को हेल्दी रखने के लिए जितना जरूरी है कि डाइट का सही होना ठीक वैसे ही नींद आपके स्वास्थ्य के लिए और एक सेहतमंद जीवन गुजारने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं तो आप एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। सही तौर पर नींद नहीं लेने से आप हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, कमजोर इम्यूनिटी, कमजोर याददाश्त से लेकर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे कई कारक हैं जो आपकी जीवनशैली, डाइट समेत आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके सोने की पोजीशन भी आपकी नींद की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसी तीन स्लीप पोजिशन के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

भूलकर भी न सोएं इन पोजिशन, होंगे सेहत को नुकसान

पेट के बल सोना

आप में से बहुत से लोग पेट के बल सोना खासा पसंद करते हैं क्योंकि इस स्थिति में बहुत से लोगों को आराम मिलता है। हालांकि ये पोजिशन नींद को कई तरह से प्रभावित करती है। पेट के बल सोने से खर्राटों की समस्यापर काबू पाया जा सकता है। स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों को भी इस पोजीशन में सोने से फायदा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पोजीशन में सोने से गर्दन और पीठ में दर्द भी हो सकता है। इस स्थिति में सोने के लिए पेट के निचले हिस्से में तकिया रखकर कमर दर्द की समस्या को दूर जरूर किया जा सकता है।

पीठ के बल सोना

इस पोजिशन में सोने से आपके शरीर का अलाइमेंट बेहतर होता है और रीढ़, जोड़ों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। स्लीप एपनिया, पीठ दर्द और खर्राटों से पीड़ित लोगों को इस स्थिति में आराम मिल सकता है। यह घुटने और कूल्हे के दर्द को कम करने में भी मदद करती है।

फेटल पॉजिशन

बच्चों और बूढ़ों को इस पोजिशन नें सोने से ज्यादा आराम मिलता है और आप अक्सर इस पोजिशन में उन्हें देख सकते हैं। इस पोजिशन से पीठ के निचले हिस्से में दर्द को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस पोजीशन से गर्भवती महिलाओं को खासा फायदा मिलता है और उन्हें खर्राटे की समस्या से भी राहत मिलती है। हालांकि कभी-कभी इस पोजिशन में सोने से शरीर में दर्द और सांस लेने में रुकावट हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.